
नीतीश कुमार के खेमे में जा रहे RJD नेताओं के 'वारिस', आखिर क्या है JDU की रणनीति?
AajTak
बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव मुस्लिम-यादव के साथ दूसरी जातियों को जोड़कर नई सोशल इंजीनियरिंग बनाने में जुटे हैं तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू को फिर से मजबूत करने में जुटे हैं. नीतीश के टारगेट पर आरजेडी के बड़े नेताओं के बेटे हैं, जिन्हें वो अपने साथ मिला रहे हैं. आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे के बाद राजबल्लभ के भतीजे को साधने में जेडीयू जुटी है.
बिहार की सियासत में जेडीयू और आरजेडी के बीच शह-मात का खेल चल रहा है. तेजस्वी यादव इन दिनों आरजेडी को मुस्लिम-यादव के तमगे से बाहर निकालकर नई सोशल इंजीनियरिंग गढ़ने में जुटे हैं. वहीं, सीएम नीतीश कुमार अपनी पार्टी जेडीयू के सियासी समीकरण को दुरुस्त करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं. आरजेडी के दिग्गज नेताओं के सियासी वारिसों पर उनकी नजर है, जिन्हें अपने साथ मिलाने में जुटे हैं. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे की जेडीयू में एंट्री के बाद अब लालू यादव के करीबी माने जाने वाले राजबल्लभ यादव परिवार से सदस्य को मिलाने की बारी है.
नीतीश कुमार ने आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के परिवार में बड़ी टूट को अंजाम दिया, जिसका नतीजा यह है कि मंगलवार को जगदानंद सिंह के सबसे छोटे बेटे अजीत सिंह जेडीयू में शामिल हो गए. वहीं, अब आरजेडी विधायक विभा देवी और पूर्व आरजेडी विधायक और लालू यादव के करीबी माने जाने वाले राजबल्लभ यादव के भतीजे अशोक यादव ने नीतीश कुमार से मुलाकात की है, जिसके बाद उनके जेडीयू में जाने की चर्चांए तेज हैं. अशोक यादव निर्दलीय एमएलसी बने हैं.
अशोक यादव आरजेडी विधायक विभा देवी और जेल में बंद पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव के भतीजे हैं. स्थानीय निकाय के एमएलसी चुनाव में आरजेडी ने अशोक यादव को नवादा सीट से टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय ताल ठोक दी. तेजस्वी यादव ने अपनी सोशल इंजीनियरिंग के तहत अशोक यादव के बजाय श्रवण कुशवाहा को एमएलसी प्रत्याशी बनाया था. आशोक यादव के सियासी प्रभाव के आगे तेजस्वी का कुशवाहा कार्ड खेलने का दांव सफल नहीं हो सका. अशोक ने निर्दलीय चुनाव जीतकर खुद को साबित कर दिया.
एमएलसी बनने के बाद अशोक यादव अब अपने सियासी ठिकाने की तलाश में जुट गए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अशोक यादव ने मुलाकात की. लेकिन, सीएम से मिलने से पहले उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से भी मुलाकात की थी. इसके बाद अशोक यादव ने जेडीयू अध्यक्ष लल्लन सिंह के साथ मुख्यमंत्री आवास पर जाकर नीतीश कुमार से मिले. नीतीश कुमार ने अशोक यादव को विधान परिषद की समिति में जगह देकर एक बड़ा सियासी दांव चल दिया है.
जेडीयू में जाने के संकेत दे रहे अशोक यादव
अशोक यादव ने आजतक के साथ बातचीत में कहा कि वह उसी का साथ देंगे जो नवादा जिले के विकास के लिए काम करेगा और जिले का कल्याण करेगा. नीतीश कुमार से मुलाकात पर अशोक यादव ने कहा कि नवादा जिले की समस्या से अवगत कराया और जिले के विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया. अशोक यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी सभी मांगों को धैर्यपूर्वक सुना है और जल्द ही सभी काम करवाने का भरोसा जताया है. इस तरह इशारों-इशारों में उन्होंने जेडीयू के साथ जुड़ने के संकेत दे दिए हैं.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








