
नीतीश कुमार की सेहत पर उठते सवालों की एनडीए के पास क्या काट है?
AajTak
तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत पर फिर से सवाल उठाया है. तेजस्वी यादव का आरोप है कि बिहार सरकार नीतीश कुमार नहीं, बल्कि एक सिंडिकेट चला रहा है - जेडीयू की तरफ से बचाव तो किया जा रहा है, लेकिन लगता नहीं की NDA ठीक से काउंटर कर पा रहा है.
नीतीश कुमार की सेहत पर सवाल यूं ही नहीं उठ रहे हैं. रह रह कर वो ऐसी कोई न कोई हरकत कर ही देते हैं, जिसके बाद उनके राजनीतिक विरोधियों को मौका मिल जाता है. तेजस्वी यादव ने तो इस बार नीतीश कुमार की सेहत के बहाने बीजेपी को भी कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की है - बिहार चुनाव के पहले ये सब नीतीश कुमार ही नहीं, पूरे एनडीए के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है.
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर कोई पहली बार सवाल नहीं उठाया है. और, ऐसे आरोप लगाने वाले तेजस्वी यादव कोई अकेले नेता भी नहीं हैं. बिहार के मुख्यमंत्री की सेहत पर मेडिकल बुलेटिन तक जारी करने की मांग हो चुकी है. सेहत पर सवाल उठाते हुए प्रशांत किशोर तो यहां तक चैलेंज कर चुके हैं कि अगर ऐसा नहीं है तो नीतीश कुमार उनके खिलाफ मानहानि का दावा भी कर सकते हैं.
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोशल साइट एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक वर्चुअल कार्यक्रम का वीडियो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यवहार पर सवाल उठाया है. तेजस्वी यादव ने पूछा है, 'क्या मुख्यमंत्री की इस मानसिक स्थिति के लिए उनके करीबी सहयोगी जिम्मेदार हैं, जो गठबंधन सहयोगी बीजेपी के इशारे पर उनके खाने में कुछ मिला रहे हैं?'
नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर सवाल
तेजस्वी यादव ने अपनी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और महिलाओं के बारे में नीतीश कुमार की पहले की टिप्पणियों की तरफ इशारा किया है. वो कई मौकों पर नीतीश कुमार की हरकतों की भी याद दिलाई है, और मुख्यमंत्री के व्यवहार के जरिए नीतीश कुमार की सेहत पर सवाल उठाया है.
तेजस्वी यादव का कहना है, काफी समय से मुख्यमंत्री ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, जिससे लगता है कि वह सही मानसिक स्थिति में नहीं हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ के कार्यक्रम का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वीडियो फुटेज में नीतीश कुमार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के भाषण पढ़ने के दौरान भी हाथ जोड़कर कंप्यूटर स्क्रीन को घूरते हुए नजर आ रहे हैं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







