
नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव की जमानत बढ़ी, शादी के लिए मांगी है राहत
AajTak
नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव को सुप्रीम कोर्ट ने एक हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत दे दी है. विकास यादव ने अपनी मां की बीमारी के बाद अब शादी के लिए जमानत मांगी है.
सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव की अंतरिम जमानत एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दी है. विकास यादव, 2002 के नीतीश कटारा हत्याकांड में दोषी ठहराए जाने के बाद 25 साल की सजा काट रहा है.
23 साल पहले 2002 में हुए इस हत्याकांड के दोषी विकास यादव को पहले मां की बीमारी के लिए जमानत मिली थी. अब उसने अपनी शादी के लिए जमानत पर रिहा करने की अर्जी लगाई है, जो 5 सितंबर को तय है.
जस्टिस सुंदरेश और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने 29 जुलाई से 26 अगस्त तक सशर्त अंतरिम जमानत दी थी. कोर्ट ने यह शर्त रखी थी कि वह मां की सेवा करेगा और घर से बाहर तभी जाएगा, जब उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की जरूरत होगी.
सजा माफी की अर्जी...
विकास यादव की सजा माफी के मामले में दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट सुनवाई करेगा. दोषी विकास यादव 25 साल की सजा में से 23 साल काट चुका है. उसकी सजा माफी की अर्जी पर दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है. हालांकि, हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि जब सजा सुप्रीम कोर्ट ने तय की थी, तो आपकी अर्जी पर फैसला भी सुप्रीम कोर्ट ही करे.
यह भी पढ़ें: नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव की अंतरिम जमानत 4 हफ्ते और बढ़ी

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










