
निहिता बिस्वास... 20 साल की वो लड़की जिसने जेल में की थी 'बिकिनी किलर' चार्ल्स शोभराज से शादी
AajTak
चार्ल्स शोभराज ने 1970 के दशक में हत्या की कई संगीन वारदातों को अंजाम दिया था. बावजूद इसके कोई था, जो चार्ल्स की हकीकत जानने के बाद भी उसे चाहता था. पसंद करता था. वो थी एक नेपाली लड़की. चलिए आपको बताते हैं, उस लड़की के बारे में.
Nihita Biswas & Charles Sobhraj: नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिकिनी किलर के नाम से कुख्यात चार्ल्स शोभराज को रिहा करने का फरमान सुनाया है. शोभराज को छोड़ने का फैसला उसकी 78 साल की उम्र को आधार बनाकर लिया गया है. वह साल 2003 से ही हिमालयी गणराज्य की जेल में बंद है. अब शीर्ष अदालत ने 15 दिन के भीतर उसे उसके देश वापस भेजने का आदेश दिया है.
1970 के दशक में चार्ल्स शोभराज ने हत्या की कई संगीन वारदातों को अंजाम दिया था. बावजूद इसके कोई था, जो चार्ल्स की हकीकत जानने के बाद भी उसे चाहता था. पसंद करता था. वो थी एक नेपाली लड़की. चलिए आपको बताते हैं, उस लड़की के बारे में जिसने नेपाल की जेल में बंद चार्ल्स शोभराज के साथ शादी कर ली थी. बिकिनी किलर से शादी करने का दावा करने वाली उस लड़की का नाम है निहिता बिस्वास.
कौन है निहिता बिस्वास? निहिता बिस्वास नाम की वो लड़की मूल रूप से नेपाल की ही रहने वाली है. बात 14 साल पहले की है. निहिता बिस्वास उस जेल में गई थी, जहां चार्ल्स शोभराज बंद था. इत्तेफाक से उसी दिन निहिता बिस्वास की मुलाकात चार्ल्स से हुई थी. निहिता को देखते ही शोभराज अपना दिल खो बैठा था. निहिता बिस्वास भी चार्ल्स शोभराज के अंदाज और बातचीत पर पूरी तरह से फिदा हो गई थी. वो अक्सर चार्ल्स शोभराज से मिलने नेपाल की जेल में जाया करती थी. बस इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का इरादा कर लिया. उस वक्त निहिता की उम्र महज 21 साल थी, जबकि शातिर चार्ल्स शोभराज 64 साल का था.
निहिता ने किया था शादी का ऐलान बिकिनी किलर के नाम से कुख्यात चार्ल्स शोभराज से शादी करके निहिता बिस्वास चर्चाओं में आ गई थी. पहले उसने मीडिया के सामने चार्ल्स से प्यार का इजहार किया था. फिर चार्ल्स शोभराज के साथ सगाई की बात भी बताई थी. लेकिन कुछ समय बाद निहिता ने दावा करते हुए कहा था कि उसने चार्ल्स शोभराज के साथ शादी कर ली है.
बिग बॉस 5 में नजर आई निहिता चार्ल्स शोभराज से शादी करने के बाद निहिता बिस्वास सुर्खियां बटोर रही थी. उसी दौरान निहिता को टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 5' में मौका मिला था. निहिता बिग बॉस 5 में एक प्रतिभागी के तौर पर नजर आई थी. मगर वो इस शो में ज्यादा दिन टिक नहीं पाई थी और शो से बाहर हो गई थी. इससे पहले बिग बॉस के घर में ही निहिता बिस्वास का श्रद्धा शर्मा के साथ झगड़ा हो गया था. इसी तरह से वो मंदीप बेल्वी नामक प्रतिभागी से भी भिड़ गईं थी. क्योंकि मंदीप ने निहिता से चार्ल्स के साथ उसकी सेक्स लाइफ के बारे में पूछ लिया था. जिस पर खूब विवाद हुआ था. बिग बॉस से बाहर आकर निहिता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो चार्ल्स शोभराज के कहने पर ही बिग बॉस में गई थी.
अब पता नहीं कहां है निहिता? बिग बॉस में नजर आने के बाद कुछ दिन तो निहिता सुर्खियों में बनी रही थी. लेकिन उसके बाद अचानक वो गुम हो गई थी. अब ये बात कोई नहीं जानता कि निहिता बिस्वास कहां है और क्या करती है? हैरानी की बात है कि सोशल मीडिया पर भी निहिता की मौजूदगी नहीं है. माना जा रहा है कि हो सकता है, चार्ल्स शोभराज के जेल से छूटने पर निहिता बिस्वास फिर से कहीं दिखाई दे जाएं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








