
निषाद समाज का हाथ थाम कर कांग्रेस को सियासी भंवर से निकालेंगी प्रियंका
AajTak
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी 21 फरवरी को प्रयागराज के बसवार गांव पहुंची. 4 फरवरी को इसी गांव में अवैध खनन की शिकायत पर पुलिस ने नावों तो तोड़ दिया था, पुलिस कार्रवाई में कई ग्रामीण घायल हो गए थे.
मौनी अमावस्या के मौके पर 11 फरवरी को प्रयागराज पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने संगम में डुबकी लगाकर सॉफ्ट हिंदुत्व का संदेश दिया था. इसके फौरन बाद प्रियंका अरैल घाट पर नाव पर सवार हो गईं. कुछ ही देर बाद प्रियंका ने नाव चला रहे झूंसी के छतनाग निवासी नाविक कुलदीप निषाद से पतवार लेकर अपने हाथ में थाम ली. नाव की पतवार चलाते रहने के दौरान प्रियंका ने कुलदीप से निषाद समाज की दिक्कतों के बारे में चर्चा की. कुलदीप ने ही प्रियंका को कुछ दिन पहले प्रयागराज में घूरपुर के बसवार गांव में हुई एक घटना के बारे में बताया. उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 जून 2019 को पूरे प्रदेश में बालू खनन में नाव का प्रयोग प्रतिबंधित कर दिया था. इससे तमाम निषाद बेरोजगार हो गए. घूरपुर के पास बसवार गांव में 4 फरवरी को कुछ लोगों ने अवैध खनन की शिकायत की थी. पुलिस, प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर खनन में लिप्त नावों को तोड़ दिया था. इस पर ग्रामीण उग्र हो गए. जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसमें महिलाओं समेत 30 से अधिक ग्रामीण चोटिल हो गए. ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई न करके छोटे नाविकों की 16 नावों को तोड़ दिया था. मामले में पुलिस ने 100 से अधिक निषाद समाज के लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की थी. प्रियंका ने कुलदीप को आश्वासन दिया था वह शीघ्र ही उसके गांव आएंगी और मछुआरा समाज के लोगों से उन पर हुए अत्याचार के बारे मे बातचीत करेंगी और उनको न्याय दिलाने का प्रयास करेंगी.
चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











