
निर्मला सीतारमण का GST 'फेस्टिवल ऑफर' बिहार चुनाव में बीजेपी-NDA की मदद करेगा?
AajTak
बिहार के लोगों के लिए आम बजट के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अब जीएसटी सुधारों के जरिए खास सौगात दी है, और कहा है कि छठ पूजा से पहले से ही लोगों को फायदा मिलने लगेगा. बजट में टैक्स छूट देकर दिल्ली में सत्ता हासिल कर चुकी बीजेपी बिहार में एनडीए की जीत का पक्की करा सकेगी?
निर्मला सीतारमण ने 2025 के आम बजट में बिहार के लिए छप्पर फाड़ तोहफों की सौगात थी. और, जो कसर बाकी थी, GST रिफॉर्म में उसे भी पूरा कर दिया है. अव्वल तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जीएसटी रिफॉर्म का मकसद देश के 140 करोड़ लोगों के लिए बता रही हैं, लेकिन वो ये बताना भी नहीं भूलतीं कि बिहार के लोगों के लिए छठ पूजा से पहले ही जीएसटी सुधारों का फायदा मिलने लगेगा. आम बजट दिल्ली विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पेश हुआ था. बजट में 12 लाख रुपये तक की आय पर इनकम टैक्स छूट दिए जाने की घोषणा को भी चुनावों से जुड़ा समझा गया था - जाहिर है, केंद्र की बीजेपी सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की नजर तो तब भी दिल्ली के साथ साथ बिहार चुनाव पर भी थी.
अब जीएसटी रिफॉर्म के जरिए लोगों को वैसी ही खुशखबरी देने की कोशिश की गई है, जैसा पहले लोगों को बजट के दौरान हुआ करता था. ऐसे में जबकि बजट चुनावी मैनिफेस्टो का रूप ले चुका है - जीएसटी में ताजा बदलाव लोगों को बजट जैसा ही ही सुकून देने वाला लग रहा है.
और, ये रिफॉर्म बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले किया गया है - यही वजह है कि सवाल ये उठता है कि क्या निर्मला सीतारमण का ये फेस्टिवल ऑफर बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को चुनावी फायदा दिला सकेगा?
चुनावी बजट से GST रिफॉर्म तक
आज तक के इंटरव्यू में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से ये जानने की कोशिश हुई कि क्या ये GST कट बिहार चुनाव में बीजेपी का मैनिफेस्टो है?
वित्त मंत्री के लिए सीधे सीधे हां कहना तो मुश्किल था, लेकिन लिहाजा अपने राजनीतिक जवाब में निर्मला सीतारमण ने पूरे देश से जोड़ दिया. निर्मला सीतारमण का कहना है कि ये बिहार नहीं, देश के 140 करोड़ लोगों का मैनिफिस्टो है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








