
निर्भया के गुनहगार हों या नारायण हरि साकार... जिसका कोई नहीं, कोर्ट में उसका एपी सिंह होता है
AajTak
सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह अब हाथरस कांड में नारायण साकार हरि की तरफ से केस लड़ेंगे. एपी सिंह वो वकील हैं, जिनका नाम कई हाई प्रोफाइल केस में सामने आ चुका है. निर्भया के दोषियों से लेकर स्वामी चिन्मयानंद और चंद्रस्वामी तक का केस एपी सिंह लड़ चुके हैं.
उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई है. ये सत्संग नारायण साकार हरि का था. उनके अनुयायी उन्हें भोले बाबा बुलाते थे.
दो जुलाई को हाथरस के सिंकदराराउ इलाके के फुलराई गांव में भोले बाबा की सत्संग में भगदड़ मच गई थी. मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर ली है. हालांकि, एफआईआर में बाबा का नाम दर्ज नहीं है. वहीं, भगदड़ मचने पर भोले बाबा ने असामाजिक तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है.
भोले बाबा ने बुधवार को एक बयान जारी कर बताया कि वो पहले ही वहां से निकल गए थे और कुछ असामाजिक तत्वों ने भगदड़ मचाई. बाबा ने ये भी बताया कि इस पूरे मामले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह यानी अजय प्रकाश सिंह पैरवी करेंगे.
ये एपी सिंह वही वकील हैं, जिन्होंने निर्भया के दोषियों की भी पैरवी की थी. चार साल पहले हाथरस में हुए रेप के मामले के आरोपियों के वकील भी एपी सिंह ही थे. एपी सिंह का नाम कुछ सालों से चर्चा में बना हुआ है. उन्होंने बीते कुछ सालों में कई हाई प्रोफाइल केस में आरोपियों की तरफ से लड़ चुके हैं.
पहले केस में की थी विवादित बाबा की पैरवी
1972 में दिल्ली में जन्मे एपी सिंह 24 साल से वकालत कर रहे हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई करने के बाद एपी सिंह ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से क्रिमिनोलॉजी से डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की थी.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










