
निर्भया कांड के बाद रेपिस्ट को मिलने लगी फांसी, इसलिए दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले बढ़े: राजस्थान CM गहलोत
AajTak
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि निर्भया कांड के बाद दोषियों के लिए फांसी का कानून आ गया, जिसके चलते रेप के बाद हत्या की घटनाओं में इजाफा हुआ है. ये चिंताजनक बात है. उनके इस बयान पर भाजपा नेताओं ने निशाना साधना शुरू कर दिया है. बीजेपी ने राजस्थान में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की बात कही है.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दुष्कर्म को लेकर दिया गया एक बयान चर्चा का विषय बन गया है. गहलोत ने कहा है कि निर्भया कांड के बाद दोषियों के लिए फांसी का कानून आ गया, जिसके चलते रेप के बाद हत्या की घटनाओं में इजाफा हुआ है. उन्होंने कहा कि देश में दिख रहा ये खतरनाक चलन चिंता का विषय है.
सीएम गहलोत के बयान के बाद भाजपा नेताओं ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद जयहिंद ने गहलोत के बयान का जिक्र करते हुए उन पर निशाना साधा है. शहजाद ने कहा, 'गहलोत ने बलात्कारियों को नहीं सख्त दुष्कर्म कानूनों को दोषी ठहराया! उन्होंने कहा- निर्भया के बाद कानून सख्त होने से रेप से संबंधित हत्याएं बढ़ीं! ऐसा पहला बयान नहीं! उन्होंने यह भी कहा है कि बलात्कार के ज्यादातर मामले फर्जी हैं! उनके मंत्री ने कहा मुर्दों का प्रदेश है इसलिए बलात्कार होते हैं' लेकिन प्रियंकाजी चुप हैं?'.
शहजाद ने आगे कहा कि महिला अत्याचार के मामले में राजस्थान अव्वल होने पर भी प्रियंका वाड्रा खामोश हैं. कई नेताओं के दुष्कर्म पर बयान देने के बाद भी वे चुप हैं, क्योंकि दंगों से लेकर बलात्कार तक राजस्थान की कानून-व्यवस्था हाथ से निकल गई है.
दुष्कर्म के मामले में राजस्थान टॉप पर?
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में साल 2020 में दुष्कर्म के 5,310 केस दर्ज किए गए. इतना ही नहीं एनसीआरबी के अनुसार इससे ठीक एक साल पहले (2019) यहां रेप के 5,997 मामले सामने आए थे. दोनों ही साल दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान देशभर में पहले नंबर पर रहा था.
भारत के किन राज्यों में महिला अपराध ज्यादा?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










