
नितिन नवीन पर हमले के आरोपी पकड़े हेमंत सरकार, वरना बदला लेंगे: बिहार के मंत्री राय
AajTak
मंत्री राम सूरत राय रविवार को कैमूर में भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती का पर्चा बांटने पहुंचे थे. उन्होंने नितिन नवीन के मामले में हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला. राय ने कहा कि हेमंत सोरेन झारखंड की सरकार चलाने योग्य नहीं है.
रांची में शुक्रवार को हिंसक हमले में बाल-बाल बचे बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस घटना को लेकर बिहार बीजेपी के नेता काफी आक्रोशित हैं. इसका असर भी धीरे-धीरे सामने आने लगा है. नीतीश सरकार में राजस्व और भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने खुलकर झारखंड सरकार को घेरा और सुरक्षा को लेकर सवाल किए हैं. उन्होंने यहां तक कह दिया है कि मंत्री नितिन नवीन पर हमले का बदला लिया जाएगा.
मंत्री राम सूरत राय रविवार को कैमूर में भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती का पर्चा बांटने पहुंचे थे. उन्होंने नितिन नवीन के मामले में हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला. राय ने कहा कि हेमंत सोरेन झारखंड की सरकार चलाने योग्य नहीं है. उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. झारखंड उनसे संभल नहीं रहा है. झारखंड की जनता सुरक्षित नहीं है. वैसे इस सरकार का कोई मतलब नहीं है.
वरना इस कृत्य का बदला लिया जाएगा: राय
मंत्री राय ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि समय रहते सरकार आरोपियों पर कार्रवाई की जाए और नितिन नवीन पर हमले के आरोपियों को सजा दी जाए. वरना उसका बदला लिया जाएगा. उन्होंने हमले को निदंनीय बताया और कहा कि वहां कि सरकार इस हमले को गंभीरता से ले, वरना इस पूरे कृत्य का बदला लिया जाएगा.
कोई भी बिना छत के नहीं रहेगा: मंत्री
बताया जा रहा है कि मंत्री के इस बयान के बाद सियासी माहौल का गरम होना तय है. मंत्री रामसूरत राय कैमूर में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का लक्ष्य तय हुआ है कि कोई भी बिना छत के नहीं रहेगा. जो छत देने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा पैसा भेजा जा रहा है. वैसे लाभुकों को लाभ नहीं मिल रहा है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










