
नितिन गडकरी के हिमाचल दौरे के वक्त पुलिसवालों में मारपीट, CM सिक्योरिटी में लगे जवानों ने कुल्लू SP को पीटा
ABP News
कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने सबसे पहले पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया और इसके बाद मुख्यंमत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिसवालों ने एसपी को पीट दिया.
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के हिमाचल दौरे के वक्त बुधवार को कुल्लू में पुलिसवालों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सुरक्षा में तैनात पुलिसवालों ने कुल्लू के एसपी गौरव सिंह को पीट दिया. दरअसल, नितिन गडकरी का काफिला भूंतर एयरपोर्ट से मनाली की तरफ जा रहा था. इसी दौरान मनाली फोर लेन प्रभावित लोग सड़क किनारे खड़े थे. गडकरी लोगों की बात सुनने के लिए रुक गए. इस बीच, काफिला रोकने को लेकर सीएम सिक्योरिटी और कुल्लू के एसपी के बीच हाथापाई और लात घूसे शुरू हो गए.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












