
निठारी कांड: सुरेंद्र कोली को बरी करने के फैसले के खिलाफ SC पहुंची CBI
AajTak
साल 2006 में हुए सनसनीखेज निठारी कांड में सुरेंद्र कोली को बरी करने के हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर की है. इस पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सहमति जता दी है.
साल 2006 में हुए सनसनीखेज निठारी कांड में सुरेंद्र कोली को बरी करने के हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर की है. इस पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सहमति जता दी है. जस्टिस बी आर गवई और के वी विश्वनाथन की पीठ ने इस याचिका को 16 अक्टूबर, 2024 के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में लंबित याचिकाओं के साथ जोड़ दिया है.
19 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सीबीआई और यूपी सरकार द्वारा दायर अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सहमति जताई थी. इन याचिकाओं पर सुरेंद्र कोली से नोटिस भी जारी करते हुए जवाब मांगा था. कोर्ट ने मई में एक मामले में कोली को बरी करने के हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली एक पीड़ित के पिता की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई थी.
इस मामले में मोनिंदर सिंह पंढेर को सेशन कोर्ट ने बरी कर दिया था, जबकि सुरेंद्र कोली को 28 सितंबर, 2010 को मौत की सजा दी गई थी. हाई कोर्ट ने पंढेर और कोली को उस मामले में बरी कर दिया था, जिसमें दोनों को मौत की सजा मिली थी. 12 मामलों में कोली और 2 मामलों में पंढेर को दी गई मृत्युदंड की सजा को पलटते हुए, कोर्ट ने कहा था कि अभियोजन पक्ष दोष साबित करने में विफल रहा है.
मोनिंदर सिंह पंढेर और उसके घरेलू नौकर सुरेंद्र कोली के खिलाफ साल 2007 में कुल 19 मामले दर्ज किए गए थे. सीबीआई ने सबूतों के अभाव में तीन मामलों में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी, लेकिन बचे 16 मामलों में, कोली को पहले 3 में बरी कर दिया गया और एक में उसकी मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया गया. 29 दिसंबर, 2006 को नोएडा के निठारी में एक नाले से 8 बच्चों के कंकाल मिले थे.
उस वक्त सुरेंद्र कोली पर आरोप लगा कि वो कोठी पर लड़कियों को लाता था. उनसे रेप करता था. फिर हत्या कर लाश के टुकड़े बाहर फेंक आता था. निठारी गांव की दर्जनों लड़कियों गायब होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ था. हुआ यूं कि 7 मई 2006 को पायल नाम की लड़की लापता हो गई थी. वह पंढेर की कोठी में रिक्शे से आई थी. उसने रिक्शेवाले को कोठी के बाहर रोका और वापस आकर पैसे देने की बात कही थी.
काफी देर बाद जब वह वापस नहीं लौटी तो रिक्शेवाला पैसे लेने के लिए कोठी का गेट खटखटाया. इस पर उसे सुरेंद्र कोली ने बताया कि पायल काफी देर पहले जा चुकी है. सुरेंद्र की बात सुन रिक्शेवाले को शक हुआ. उसका कहना था कि वह कोठी के सामने ही था, पायल बाहर नहीं निकली. फिर उसने यह बात पायल के घरवालों तक पहुंचा दी. इसके बाद पायल के पिता नंदलाल ने केस दर्ज कराया कि उसकी बेटी कोठी से गायब हो गई है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









