
निक्की मर्डर केस: एक कत्ल, दो कहानी और गहराता रहस्य... पड़ोसी-परिजन के दावे अलग, किस पर करें यकीन?
AajTak
Nikki Murder Mystery: निक्की भाटी मर्डर केस में दो कहानियां सामने आ रही हैं. एक में कहा जा रहा है कि इंस्टा रील्स निक्की और उसके पति के बीच विवाद का कारण बनीं. दूसरी में कहा जा रहा है कि दहेज की डिमांड पूरी नहीं करने की वजह से निक्की को प्रताड़ित किया जाता था.
ग्रेटर नोएडा का निक्की भाटी मर्डर केस धीरे-धीरे एक रहस्यमयी पहेली में बदलता जा रहा है. 27 वर्षीय निक्की की मौत के बाद आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. मायके वाले इसे साफ-साफ दहेज हत्या करार दे रहे हैं. पुलिस भी अब तक मिले सबूतों के आधार पर पैसों और गाड़ी की मांग को हत्या की वजह मान रही है. लेकिन आरोपी विपिन भाटी के कुछ पड़ोसियों का कहना है कि दोनों के बीच तनाव की असली वजह सोशल मीडिया पर निक्की और कंचन की मौजूदगी थी.
इस केस की जांच कर रही पुलिस टीम के सामने दो परस्पर विरोधी कहानियां हैं. पहली कहानी यह कि निक्की भाटी को उसके पति और ससुरालवाले लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. उससे 35 लाख रुपए की मांग की जा रही थी और यही प्रताड़ना उसकी मौत का कारण बनी. दूसरी कहानी यह है कि निक्की और उसकी बड़ी बहन कंचन इंस्टाग्राम पर रील्स बनाया करती थीं. यह बात उनके पति और ससुरवालों को बुरी लगती थी. इस वजह से उनके बीच अक्सर तनाव होता था, जो खूनी अंजाम तक पहुंच गया.
पहली कहानी: इंस्टाग्राम रील्स ने ली निक्की की जान?
निक्की भाटी की ससुराल ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में है. उसके ससुराल के आस-पास के लोगों का कहना है कि निक्की और कंचन अपने घर से छोटा ब्यूटी पार्लर चलाती थीं. इसके साथ ही दोनों बहनें इंस्टाग्राम पर मेकओवर रील्स बनाकर पोस्ट करती थीं. इन रील्स में वे साधारण लुक से ट्रांजिशन कर तैयार और स्टाइलिश अंदाज में नजर आती थीं. ये रील्स उनके पतियों, विपिन और रोहित भाटी को नागवार गुजरती थीं. एक पड़ोसी ने बताया, ''रील्स बनाने को लेकर उनके बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था.''
बताया जा रहा है कि इसी साल 11 मार्च को निक्की-कंचन और विपिन-रोहित के बीच जमकर झगड़ा हुआ था. इस दौरान दोनों बहनों के साथ मारपीट भी हुई थी. इस वजह से दोनों बहनें अपने मायके रूपबास गांव चली गई थीं. लड़कियों को मायके में देखकर आसपास लोग आवाज उठाने लगे, तो पंचायत बैठाई गई. 18 मार्च को सुलह इस शर्त पर हुई कि दोनों बहनें आगे से रील्स नहीं बनाएंगी. वे मान भी गईं, लेकिन चंद दिनों बाद दोनों ने फिर से वीडियो पोस्ट करना शुरू किया और तनाव दोबारा गहराने लगा.
दूसरी कहानी: दहेज प्रताड़ना और पैसे के लिए कत्ल?

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










