
'ना ही मैं मेवात गया, ना भड़काऊ बयान दिया...' मोनू मानेसर का Exclusive Interview
AajTak
मेवात हिंसा के आरोपी मोनू मानेसर (Monu Manesar) ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा कि वह न तो मेवात गया और न ही उसने किसी तरह का भड़काऊ बयान दिया है. यह सब गौ तस्करी करने वालों का किया धरा है. अधिकारियों और हमारे भाई-बहनों पर गोली चलाई गई है.
हरियाणा के मेवात और नूंह इलाके में मोनू मानेसर के एक वीडियो और उसकी मौजूदगी की अफवाह के चलते दो समुदायों के बीच जबरदस्त बवाल हो गया. दोनों तरफ से जमकर पत्थर चले. कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी गई. इस घटनाक्रम के बीच मोनू मानेसर ने आजतक से बात की. मोनू मानेसर ने कहा कि मैंने वीडियो में कोई भी भड़काऊ बयान नहीं दिया.
मोनू मानेसर ने बात करते हुए कहा कि जो गौ तस्कर हैं, यह उनका किया धरा इंसीडेंट है. मैंने न कोई उकसाने का कार्य किया, न मैं इस यात्रा में गया. हमारे अधिकारियों और भाई बहनों पर फायरिंग की गई है. AK 47 से फायरिंग की गई है. इससे ज्यादा दुर्भाग्य क्या होगा. हिंदू सहने वाला नहीं है.
यह भी पढ़ेंः नूंह, मेवात और फिर गुरुग्राम... हरियाणा में क्यों भड़की हिंसा, मोनू मानेसर से क्या है कनेक्शन?
मोनू मानेसर ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना के पीछे मामन खान जिम्मेदार है. यह मुस्लिमों से कह रहे हैं कि मैं मदद करूंगा. अगर जंग लड़नी है तो युद्ध में जाओ. यहां अगर चूहा भी मरता है तो मेरा नाम आता है. गौ माता को बचाना हिंदुओं और सनातनियों का काम है. नासिर जुनैद से मेरा कोई लेना देना नहीं है. हम क्या बता सकते हैं कि किसने जलाया. यह सरासर गलत है. मुझे राजस्थान पुलिस पर पूरा भरोसा है.
नूंह हिंसा में दो होमगार्ड्स और 3 नागरिकों की हुई मौत
बता दें कि नूंह हिंसा में दो होमगार्ड्स और तीन नागरिकों की मौत हो गई. 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए. सोहना में भी आगजनी हुई. हिंसा भड़कने का कारण भिवानी कांड का आरोपी मोनू मानेसर को बताया जा रहा है. उसके मेवात जाने की खबर ने माहौल को गर्मा दिया था. इलाके के लोगों ने मोनू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी. अब हिंसा की ये सारी कहानी उसी मोनू मानेसर के इर्द गिर्द घूम रही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












