
ना वापसी नई, ना प्रकिया अवैध... अमेरिका से भारतीयों के डिपोर्टेशन पर जयशंकर की 10 बड़ी बातें
AajTak
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में अमेरिका से 104 भारतीयों के डिपोर्टेशन पर बयान दिया. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संधि का हवाला देते हुए कहा कि यह कानूनी प्रवास को बढ़ावा देने और अवैध प्रवास को रोकने के लिए है. सरकार इस मुद्दे पर अमेरिका से लगातार बातचीत कर रही है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में अमेरिका से भारतीयों के डिपोर्टेशन पर बयान दिया. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संधि का जिक्र करते हुए कहा कि यह कानूनी प्रवास को बढ़ावा देने और अवैध प्रवास को रोकने के लिए है. जानिए अमेरिका से 104 भारतीयों की वापसी पर जयशंकर के राज्यसभा में दिए गए बयान की 10 बड़ी बातें- 1. अमेरिका से 104 भारतीयों को वापस भेजा गया: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में बताया कि अमेरिका से 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है.
2. अवैध प्रवास को रोकने पर जोर: जयशंकर ने कहा कि सभी देशों की ज़िम्मेदारी है कि अगर उनके नागरिक विदेश में अवैध रूप से रह रहे हैं, तो उन्हें वापस लिया जाए.
3. डिपोर्टेशन की प्रक्रिया नई नहीं: विदेश मंत्री ने स्पष्ट किया कि अमेरिका से भारतीयों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया कई सालों से चल रही है, यह कोई नई बात नहीं है.
4. महिला और बच्चों पर कोई पाबंदी नहीं: अमेरिकी एजेंसी ICE (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट) ने भारत को बताया कि महिलाओं और बच्चों को डिपोर्टेशन के दौरान restraints (बांधकर रखने) में नहीं रखा जाता.
5. हवाई जहाज में restraints SOP के तहत लगते हैं: 2012 से लागू स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत डिपोर्ट किए जा रहे लोगों को फ्लाइट में restraints (बांधकर) ले जाया जाता है.
6. टॉयलेट ब्रेक के दौरान restraints हटाए जाते हैं: जयशंकर ने बताया कि डिपोर्टेशन के दौरान जब यात्री टॉयलेट जाते हैं तो restraints हटा दिए जाते हैं.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







