
ना लक्षण, ना कोई तकलीफ, ऐसे लोगों को आ सकता है अचानक हार्ट अटैक
AajTak
अगर दिल की धमनियों में फैट या कोलेस्ट्रॉल जमा हो रहा हो तो धमनियां ब्लॉक हो जाती हैं. इस कंडीशन को एथेरोस्क्लेरोसिस कहते हैं जो आगे चलकर आपको हार्ट अटैक दे सकती है. ज्यादातर मरीजों में इस बीमारी के आखिर तक कोई लक्षण प्रकट नहीं होते हैं.
देश में पिछले कुछ समय में हार्ट डिसीस और हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं. दिल से जुड़ीं दिक्कतें अब किसी भी खास आयु वर्ग के लोगों तक सीमित नहीं रह गई हैं. डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां हार्ट डिसीस को न्योता देती हैं. इसके अलावा, एथेरोस्क्लेरोसिस भी एक ऐसी ही कंडीशन है जो लोगों को अचानक हार्ट अटैक का शिकार बनाती है. इसमें दिल की धमनियों (आर्टरीज) में जकड़न आ जाती है और उनमें ब्लड फ्लो कम हो जाता है जो आगे चलकर हार्ट अटैक का कारण बनता है.
डेनमार्क में हुई एक रिसर्च में पाया गया है कि अगर आपको एथेरोस्क्लेरोसिस की बीमारी है तो आपको हार्ट अटैक आने का रिस्क आठ गुना अधिक हो सकता है.
एथेरोस्क्लेरोसिस क्यों है खतरनाक
एथेरो यानी फैट और स्क्लेरोसिस यानी जमा होना. अगर दिल की धमनियों में फैट या कोलेस्ट्रॉल जमा होता है तो यह कंडीशन एथेरोस्क्लेरोसिस कहलती है. इसमें धमनियां ब्लॉक हो जाती हैं और हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ता है. एथेरोस्क्लेरोसिस लीवर में हो तो फैटी लिवर फेलियर और किडनियों में हो तो किडनी फेलियर कहलाता है. लेकिन इस बीमारी की सबसे डराने वाली बात यह है कि इसके लक्षण जल्दी प्रकट नहीं होते हैं और इस वजह से ज्यादातर मरीजों को इस बीमारी की जानकारी ही नहीं हो पाती है.
डेनमार्क की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के अनुसार, इस कंडीशन में धीरे-धीरे आपकी धमनियों में फैट जमा होता जाता है जिससे वो संकरी हो जाती हैं और फिर उनमें ब्लड फ्लो मुश्किल हो जाता है.
बिना दस्तक दिए आती है ये बीमारी

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











