
'ना पार्टी टूटी और ना सरकार बिखरी, हम लगातार काम करते रहे...' आजतक से इंटरव्यू में बोले मनीष सिसोदिया
AajTak
दिल्ली शराब नीति मामले में 17 महीने बाद 9 अगस्त को AAP नेता मनीष सिसोदिया की जेल से रिहाई हो गई. बुधवार को आजतक से खास बातचीत में सिसोदिया ने कहा, कुछ महीने पहले तक यह नहीं सोचा था कि वह जेल जाएंगे.
एक्साइज पॉलिसी स्कैम में फंसे AAP नेता मनीष सिसोदिया 17 महीने बाद जेल से बाहर आए हैं. आजतक से बातचीत में उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है. मुझ पर वो कानून लगाया गया, जो आतंकी या ड्रग माफिया की फंडिंग रोकने के लिए लगाया जाता है. सिसोदिया का कहना था कि जेल में रहकर खुद से दोस्ती हो गई है.
सिसोदिया ने कहा, जेल से निकले 4-5 दिन हो गए हैं. कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. एमपी-एमएलए से लेकर हर किसी को देखकर बहुत गर्व हो रहा है. पिछले 8-10 साल का इतिहास देखा जाए तो ईडी-सीबीआई की धमकियों से पार्टियां टूट गईं. लेकिन ना हमारी पार्टी टूटी और ना हमारी सरकार बिखरी. हम लगातार काम करते रहे.
'सरकार में शामिल होने की जल्दी नहीं'
सिसोदिया ने आगे कहा, पार्टी मेरे पत्नी और मेरे बेटे के साथ खड़ी रही. ये पूरा केस पार्टी ने लड़ा है. मेरी कोई औकात नहीं थी. मेरी पत्नी बीमार थी. बच्चा बाहर पढ़ रहा है. बाहर होता तो सड़क पर लड़ता. जेल तो जेल है. आप अपनों से दूर हो जाते हैं. काम से दूर हो जाते हैं. जेल में रहने के दौरान मेरे पास दो विकल्प थे. या तो टूट जाओ या और मजबूत हो जाओ. मैंने मजबूत होकर लौटने का विकल्प चुना. दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि सरकार में शामिल होने की कोई जल्दी नहीं है.
यह भी पढ़ें: Exclusive Interview: 'कभी सोचा नहीं था 17 महीने शराब घोटाले में जेल में रहना पड़ेगा...', बोले मनीष सिसोदिया
'सोचा नहीं था 17 महीने जेल में रहना पड़ेगा'

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










