
ना तंत्र मंत्र, ना रंजिश, ये थी साजिश... हैरान कर देगी ट्रिपल मर्डर और आग लगने की ये खौफनाक कहानी
AajTak
Churu Triple Murder Case: घर में तीसरी मौत हो जाने के बाद पुलिस ने गर्वित नाम के बच्चे की लाश को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. साथ ही विसरा भी जांच के लिए भेजा गया था. जैसे ही दोनों रिपोर्ट आई, पूरी रहस्यमयी कहानी ही पलट गई.
Churu Triple Murder Case: राजस्थान के चुरु इलाके में मौजूद उस घर में रहने वाले तीन अलग-अलग लोगों की बारी-बारी से रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी. उन तीनों की मौत लगभग एक जैसे हालात में हुई थी. तीसरी और आखरी मौत के बाद अचानक उस घर में आग लगने का सिलसिला शुरू भी हो गया था. हर कोई हैरान था कि आखिर उस घर में आग कौन लगा रहा है. तीसरी मौत और इस आग की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने एक लाश को कब्र से बाहर निकाला. और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जो खुलासा किया, उसे जानकर सब दंग रह गए. क्योंकि कातिल घर के बाहर नहीं, अंदर था. चलिए शुरू से आपको बताते हैं, दिल दहला देने वाली ये कहानी.
खुद ही लग जाती थी आग दिवार पर एक खूंटी है. खूंटी पर एक कपड़ा टंगा है. आस-पास कुछ भी नहीं है और अचानक उस कपड़े में आग लग जाती है. बेड पर बिस्तर है. बिस्तर के आसपास कुछ नहीं है. यहां तक कि घर में ना तो कोई बीड़ी पीता है और ना सिगरेट, पर अचानक बिस्तर धू धू कर जल उठता है. बाहर चारा पड़ा है, मौसम ठंडा है और तापमान कम. चारे के आस-पास भी कोई ज्वलनशीन पदार्थ नहीं, पर अचानक चारे में खुद ही आग लग जाती है. इस रहस्यमयी आग को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगा. कैमरे में रिकॉर्डिंग हो रही थी, रिकॉर्डिंग के सबूत डीवीआर में है. डीवीआर के आस-पास भी कोई ज्वलनशीन पदार्थ नहीं, पर अचानक डीवीआर भी धू धू कर जल उठता है.
एक बाद एक... घर में तीन मौत इस रहस्यमयी आग से पहले घर में तीन और रहस्यमयी चीज़ें होती हैं. घर की दादी बिल्कुल ठीक ठाक. अचानक सुबह उल्टी होती है और दादी की मौत हो जाती है. दादी की मौत के कुछ दिन बाद उसके चार साल के पोते को ठीक वैसी ही उल्टी होती है और उसकी भी मौत हो जाती है. इस पोते की मौत के 15 दिन बाद दादी के बड़े पोते, जिसकी उम्र सात साल है, उसे भी अचानक उल्टी होती है और उसकी भी मौत हो जाती है. 29 फरवरी से शुरू हुआ मौत का ये सिलसिला तीन मौतों के बाद 28 फरवरी को तो थम गया, लेकिन जैसे ही मौत का सिलसिला थमा, घर में रहस्यमयी आग का सिलसिला शुरू हो गया.
बुजुर्ग दादी की मौत अब सवाल ये है कि आखिर इन मौत और आग के सिलसिलों का सच क्या है? क्या ये महज़ इत्तेफाक है? किसी की साज़िश है? किसी छिपे हुए दुश्मन का वार या फिर कुछ और? अब पुलिस को भी इन सवालों का सच जानना है. कहानी राजस्थान के चुरु की है. चुरू के भैंसाली गांव में मौत और ख़ौफ़ के इस सिलसिले की शुरुआत हुई पहली फरवरी से, जब घर की दादी यानी 82 साल की बुजुर्ग महिला कस्तूरी की अचानक मौत हो गई. 1 फरवरी की सुबह करीब छह बजे उन्हें खून की उल्टियां शुरू हुईं और इससे पहले कि लोग उन्हें अस्पताल ले कर जाते, उनकी जान चली गई. घर में मातम पसर गया.
दादी के बाद दो मासूम बच्चों की मौत अभी इस वारदात को बमुश्किल 12 दिनों का वक़्त गुजरा था कि मौत ने घर में फिर से दस्तक दी. इस बार घर के चार साल के बच्चे गर्वित की जान चली गई. उसे भी सुबह 6 बजे उल्टी हुई थी और अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने भी दम तोड़ दिया. लेकिन अभी घरवाले इस दोहरे सदमे से ऊबर पाते, तब तक 15 दिन गुजरते गुजरते घर का दूसरा चिराग भी बुझ गया. 28 फरवरी को घर के सात साल के बड़े बेटे अनुराग यानी मासूम गर्वित के बड़े भाई की भी मौत हो गई. तरीका वही था. सुबह उसे खून की उल्टियां हुईं और इससे पहले कि घरवाले उसे अस्पताल लेकर जाते, उसका इलाज करवाते, उसकी भी मौत हो गई.
मौत के बाद आग का कहर ज़ाहिर है ये मौतें कहीं से भी सामान्य नहीं लगतीं. अगर ये किसी बीमारी का भी नतीजा है, तो उस बीमारी को जाने बगैर पक्के तौर पर ये नहीं कहा जा सकता कि ये मौतें सामान्य मौत हैं. यानी मौतों का ये तरीक़ा ही अपने-आप में शक पैदा करता है. लेकिन अभी घरवाले मौत के पीछे की वजहों को टटोल पाते, अपनों को गंवाने का सच जान पाते, तब तक घरवालों पर आग का कहर टूटना शुरू हो गया. आखिरी मौत के ठीक एक दिन बाद यानी 29 फरवरी को घर में आग लगने की शुरुआत हो गई. आग कभी दीवार पर टंगे कपड़ों में लगती, कभी बिस्तर, में कभी पशुओं के चारे में तो कभी किसी और चीज़ में.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








