
ना गोली-बंदूक, ना चाकू-तलवार और मर्डर किए चार... दिल दहला देगी तीन सीरियल किलर महिलाओं की करतूत
AajTak
गुंटूर जिले का इलाका तेनाली इन दिनों चर्चाओं में है. जिसकी वजह है वो तीन शातिर महिलाएं, जिन्होंने एक बाद एक चार लोगों की जिंदगी को खत्म कर दिया. उन्हें एक एक करके मार डाला. इस काम के लिए इन कातिल महिलाओं ने बंदूक, गोली या चाकू नहीं बल्कि सबसे खतरनाक जहर का इस्तेमाल किया.
Three Serial Killer Women Arrested: जब भी सीरियल किलर की बात आती है, तो हर कोई एक ऐसे इंसान की कल्पना करता है, जो बेरहम और साइको टाइप का होता है. और ब़डी ही चालाकी से अपना शिकार तलाश करता है और उसकी जान ले लेता है. यही आमतौर पर होता है. लेकिन आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में सीरियल किलिंग का एक चौंकाने वाले मामला सामने आया है. जिसमें पुलिस ने किसी एक सीरियल किलर को नहीं, बल्कि तीन महिला सीरियल किलर्स को गिरफ्तार किया है. जिनकी खूनी कहानी आपको हैरान कर देगी.
गुंटूर जिले का इलाका तेनाली इन दिनों चर्चाओं में है. जिसकी वजह है वो तीन शातिर महिलाएं, जिन्होंने एक बाद एक चार लोगों की जिंदगी को खत्म कर दिया. उन्हें एक एक करके मार डाला. इस काम के लिए इन कातिल महिलाओं ने बंदूक, गोली या चाकू नहीं बल्कि सबसे खतरनाक जहर का इस्तेमाल किया. उस जहर को सारी दुनिया साइनाइड के नाम से जानती है. जिसका स्वाद आज तक कोई नहीं जानता.
पुलिस ने जिन तीन सीरियल किलर्स महिलाओं को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान मुनगप्पा रजनी (40), मदियाला वेंकटेश्वरी (32) और गुलरा रामनम्मा (60) के तौर पर हुई है. पुलिस के अनुसार, ये महिलाएं उन पीड़ितों को निशाना बनाती थीं, जिनके पास सोने के गहने या नकदी होती थी.
दरअसल, ये शातिर महिलाएं ऐसे लोगों से पहले दोस्ती करती थीं. फिर उनको भरोसे में लेती थीं. फिर किसी भी पेय पदार्थ में उन्हें साइनाइड मिलाकर पिलाती थीं. पीड़ित पेय पदार्थ पीने के पलभर बाद ही वो मर जाते थे और फिर ये महिलाएं उनका कीमती सामान चुरा कर फरार हो जाती थीं.
पुलिस को जांच में पता चला कि ये महिलाएं कम से कम चार हत्याओं में शामिल थीं, जिसमें नागुर बी नामक महिला की हत्या भी शामिल है, जिसकी इस साल जून में हत्या कर दी गई थी. इन महिलाओं ने दो अन्य लोगों को भी मारने की कोशिश की थी, लेकिन वे बच गए.
मुख्य आरोपी मदियाला वेंकटेश्वरी ने कंबोडिया जाने से पहले चार साल तक स्वयंसेवक के रूप में काम किया था, जहां वह साइबर अपराधों में शामिल थी. पुलिस ने महिलाओं के कब्जे से साइनाइड और अन्य सबूत जब्त किए हैं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर उन्हें जहर की आपूर्ति की थी.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










