
ना खुद खाया-ना बच्चों ने, यूं रची पत्नी-साली-सास-ससुर को जहर देकर मारने की साजिश
AajTak
इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन के बारे में इंटरनेट पर पढ़कर एक शख्स ने अपने सास-ससुर, पत्नी और साली को खत्म करने की खतरनाक साजिश की थी. सद्दाम हुसैन थैलियम नाम का एक जहरीला पदार्थ अपने दुश्मनों के लिए करता था. इसी आइडिए का इस्तेमाल कर दिल्ली के कारोबारी वरुण ने अपनी पत्नी के परिवार को खत्म करने की कोशिश की हालांकि उसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.
इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन के बारे में इंटरनेट पर पढ़कर एक शख्स ने अपने सास-ससुर, पत्नी और साली को खत्म करने की खतरनाक साजिश की थी. सद्दाम हुसैन थैलियम नाम का एक जहरीला पदार्थ अपने दुश्मनों के लिए करता था. इसी आइडिए का इस्तेमाल कर दिल्ली के कारोबारी वरुण ने अपनी पत्नी के परिवार को खत्म करने की कोशिश की हालांकि उसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. (वरुण अरोड़ा) होमियपैथी दवाओं के निर्माता देवेंद्र मोहन शर्मा ने पुलिस को बताया कि वो इंद्रपुरी में रहते हैं और उनकी फैक्ट्री भी दिल्ली में है. थैलियम के चलते उनकी बेटी प्रियंका शर्मा और उनकी पत्नी अनीता शर्मा की मौत हो चुकी है वही उनकी बड़ी बेटी दिव्या गंगा राम अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है. (अनीता शर्मा, दिव्या और प्रियंका शर्मा) शर्मा ने बताया कि साल 2009 में दिव्या और वरुण की शादी हुई थी. उनका दामाद गुस्सैल स्वभाव का था और शादी के कुछ महीनों बाद से ही दिव्या के साथ गाली-गलौच और बुरा व्यवहार करने लगा था. हालांकि वो इसके बावजूद बेटी का घर बसाने के लिए लगातार प्रयत्न करते रहते थे. दिव्या ने आईवीएफ तकनीक के सहारे जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था. हालांकि वो इसके बाद भी प्रेग्नेंट हो गई थी. दिव्या की फैमिली इस बच्चे को चाहती थी लेकिन डॉक्टर्स ने कहा था कि इससे दिव्या की जान को खतरा हो सकता है. (वरुण अरोड़ा और दिव्या)More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












