
'ना खुद की टेनिस एकेडमी, ना ट्रेनिंग देने के लिए पिता की रजामंदी...', गुरुग्राम पुलिस के खुलासे से राधिका मर्डर केस में उलझी कहानी
AajTak
राधिका मर्डर केस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने हत्यारोपी पिता दीपक यादव को कोर्ट में पेश किया. जहां से माननीय अदालत ने दीपक यादव को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया.
राधिका मर्डर केस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने हत्यारोपी पिता दीपक यादव को कोर्ट में पेश किया. जहां से माननीय अदालत ने दीपक यादव को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया. जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस ने माननीय अदालत में हत्यारोपी दीपक यादव को पेश तो किया लेकिन रिमांड की मांग नहीं की.
हालांकि, बाद में दीपक यादव को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया. वहीं, इस केस में पुलिस के दावे से नया ट्विस्ट आ गया है. क्योंकि गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया कि पूर्व राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की अपनी अकादमी नहीं थी और वह अलग-अलग जगहों पर टेनिस कोर्ट बुक करके खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देती थीं. जिस पर उनके पिता आपत्ति जताते थे.
यह भी पढ़ें: छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा, फैमिली पर निकालता था भड़ास... राधिका यादव मर्डर केस में पिता की 'तानों वाली थ्योरी' पर संदेह
गुरुवार को गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित सुशांत लोक इलाके में स्थित अपने दो मंजिला घर में 25 वर्षीय राधिका यादव की उनके पिता दीपक यादव (49) ने कथित तौर पर नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी. इससे पहले पुलिस का कहना था कि राधिका एक टेनिस अकादमी चलाती थीं, जो दोनों के बीच विवाद का कारण बन गई थी क्योंकि दीपक को अक्सर अपनी बेटी की कमाई पर निर्भर रहने के लिए ताने मारे जाते थे. आरोपी, जो आर्थिक रूप से संपन्न था और विभिन्न संपत्तियों से अच्छी किराये की आय प्राप्त करता था, इसलिए अपनी बेटी की कमाई पर निर्भर नहीं था. ऐसे में वह पिछले कुछ हफ्तों से तानों के कारण अवसादग्रस्त था.
यह भी पढ़ें: बीवी का बर्थडे, बेटी का मर्डर... अचानक टेनिस प्लेयर राधिका यादव का कातिल क्यों बन गया पिता
एक जांच अधिकारी ने शनिवार को बताया, "राधिका की अपनी कोई अकादमी नहीं थी. वह अलग-अलग जगहों पर टेनिस कोर्ट बुक करके नए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देती थी. दीपक ने उसे कई बार प्रशिक्षण सत्र बंद करने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया. यही पिता-पुत्री के बीच मुख्य झगड़ा था."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











