
ना खाना, ना ड्रिंक... शादी में मिला सिर्फ पानी, कंजूसी देख दूल्हा-दुल्हन पर भड़के मेहमान!
AajTak
शादी में दूल्हा और दुल्हन ने मेहमानों के साथ जो हरकत की, उस पर लोग नाराज हो गए. दरअसल, इस कपल ने शादी में पहुंचे मेहमानों को केवल पानी देने का निर्णय किया. लोगों ने दूल्हा और दुल्हन की इस हरकत को बेहद खराब करार दिया. इस बारे में दुल्हन ने ही रेडिट पर पोस्ट शेयर किया है.
एक शादी में पहुंचे मेहमान अपनी आवभगत देखकर बुरी तरह भड़क उठे. दरअसल, मेहमानों को उम्मीद थी कि उनका शादी में खूब आदर-सत्कार होगा, खाने-पीने के लिए लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे. पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. मेहमानों को शादी में पहुंचने पर केवल पानी दिया गया. शादी में ऐसी कंजूसी देख मेहमान आग बबूला हो गए.
शादी में किए गए इस तरह के व्यवहार पर एक पोस्ट रेडिट (Reddit) पर वायरल हो रहा है. मेहमान शादी में हुई इस बेरुखी पर खासा नाराज नजर आए. इस पोस्ट में दुल्हन के हवाले से कहा गया है कि वह केवल पानी पीती है. कभी-कभार वह जूस और दूध पी लेती है. दुल्हन ने यह भी दावा किया कि वह तो कॉफी भी नहीं पीती है.
जब दुल्हन ने शादी में केवल पानी देने के बारे में मेहमानों को सूचित किया तो कई लोग खुश नहीं दिखे. दुल्हन ने पोस्ट में लिखा- कुछ लोगों को इस बात से फर्क नहीं पड़ा, लेकिन कई लोग इससे वाकई नाराज थे.
कुछ मेहमानों ने कपल को इस बात का सुझाव दिया कि उन्हें 'ओपन बार' की सुविधा रखनी चाहिए थी, ताकि वहां मेहमान आसानी से ड्रिंक ले सकें. पर दुल्हन ने इस आइडिया का विरोध किया.
दुल्हन ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- हम चाहते तो ऐसा कर सकते थे, लेकिन इसके लिए भी हमें बारटेंडर को पैसे देने पड़ते.
'ये तो तुच्छ हरकत है...'

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












