
नासिक से मुंबई तक किसानों का पैदल मार्च शुरू, कई मांगों को लेकर करेंगे धरना-प्रदर्शन
AajTak
पैदल मार्च कर रहे इन किसानों की 14-15 मांगें हैं, जिसके बारे में वे सरकार से बात करेंगे. एक अन्य किसान ने कहा कि उनकी मांगों में प्याज के लिए लाभकारी मूल्य, पूर्ण ऋण माफी, लंबित बिजली बिलों की माफी और 12 घंटे की दैनिक बिजली आपूर्ति शामिल है.
किसानों का एक समूह अपनी मांगों को सरकार के सामने रखने के लिए नासिक से मुंबई तक पैदल मार्च कर रहा है. वहीं, मुंबई पहुंचने के बाद किसान अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आजाद मैदान में धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे. एक किसान ने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में आदिवासी किसान मार्च पर निकले हैं. उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह मार्च शुरू किया है.
14- 15 मांगों पर सरकार से करेंगे बात
न्यूज एजेंसी के अनुसार किसानों की 14-15 मांगें हैं, जिसके बारे में वे सरकार से बात करेंगे. एक अन्य किसान ने कहा कि उनकी मांगों में प्याज के लिए लाभकारी मूल्य, पूर्ण ऋण माफी, लंबित बिजली बिलों की माफी और 12 घंटे की दैनिक बिजली आपूर्ति शामिल है. हम बेमौसम बारिश और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए नुकसान के लिए सरकार और बीमा कंपनियों से मुआवजे की मांग करते हैं.
विरोध को लेकर कानून व्यवस्था सख्त
डीसीपी किरण कुमार चव्हाण ने कहा कि विरोध के पैमाने को ध्यान में रखते हुए हमने आपात स्थिति में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया है. जैसा कि पैदल मार्च नासिक से मुंबई तक है, हमने दो लाइनों में यातायात को नियंत्रित करने और सड़कों पर किसी भी असुविधा के लिए बलों को तैनात किया है.
13 मार्च को दिल्ली में हुआ किसान प्रदर्शन

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










