
नासिक में ज्वेलर्स के यहां मिला 26 करोड़ कैश, 90 करोड़ की बेनामी संपत्ति भी जब्त
AajTak
आयकर विभाग ने शनिवार सुबह-सुबह ही ज्वेलरी स्टोर और मालिक के घर पर एक साथ छापेमारी की. आयकर विभाग द्वारा मारे गए छापों में लगभग 26 करोड़ रुपये नकद और 90 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं.
आयकर विभाग ने नासिक के कनाडा कॉर्नर स्थित सुराणा ज्वेलर्स पर एक बड़ी छापेमारी की है. मालिक द्वारा कथित अघोषित लेनदेन की खबर मिलने के बाद शुक्रवार को की गई कार्रवाई के दौरान सुराणा ज्वेलर्स के मालिक के आवास और उसकी निर्माण कंपनी महालक्ष्मी बिल्डर्स पर छापेमारी की गई. आयकर विभाग द्वारा मारे गए छापों में लगभग 26 करोड़ रुपये नकद और 90 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं.
आयकर विभाग ने शनिवार सुबह-सुबह ही ज्वैलरी स्टोर और मालिक के घर पर एक साथ छापेमारी की. अधिकारियों की कई टीमें दिन भर वित्तीय रिकॉर्ड, लेन-देन संबंधी डेटा और प्रासंगिक दस्तावेज़ों की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: गुजरात के चायवाले को आयकर विभाग ने भेजा 49 करोड़ का नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला
जांच में जुटा इनकम टैक्स विभाग
सूत्र की मानें तो अघोषित आय और संभावित संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों की व्यापक जांच के लिए इस छापेमारी को अंजाम दिया गया. आयकर विभाग सुराणा ज्वैलर्स और महलाक्षमी बिल्डर्स दोनों के तमाम वित्तीय लेन-देन रिकॉर्ड की सावधानीपूर्वक जांच कर रहा है.
यूपी के आगरा में जूता कारोबारियों पर आयकर विभाग की छापेमारी लगातार तीसरे दिन भी जारी है. सूत्रों के मुताबिक, अभी तक 53 करोड़ रुपये कैश जब्त किया जा चुका है. कारोबारियों के यहां बेड-गद्दों तक में पैसे छिपाए गए थे, जिन्हें गिनने के लिए आधा दर्जन से मशीनें लगाई गई हैं. फिलहाल, आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







