
नासा के इंटर्न ने चुराया चांद का पत्थर, फिर उसे बेड के नीचे रख गर्लफ्रेंड से किया रोमांस! कारण था मजेदार
AajTak
नासा के एक इंटर्न ने 21 मिलियन डॉलर का लूनर रॉक, यानी चांद से लाई गई चट्टान, को चुरा लिया. उसने अपनी गर्लफ्रेंड को चांद का टुकड़ा देने जैसा कुछ रोमांटिक करने का प्लान किया था. इस वजह से इंटर्न ने नासा लैब में रखे लूनर रॉक को चुराने का फैसला किया.
हमने अक्सर किस्से-कहानियों में चांद पर रोमांस करने जैसी बातें सुनी है. कई प्रेम में डूबे कई लोग अपनी प्रेमिका से वादा कर बैठते हैं कि मैं तुम्हारे लिए चांद को जमीन पर ला सकता हूं या चांद तोड़कर ला दूंगा. ऐसे में एक शख्स ने इन रूमानी बातों को वाकई में अंजाम देने का फैसला किया और नासा के लैब में रखे, चांद से लाए गए चट्टानों के टुकड़े को चुरा लिया. इस लूनर रॉक की कीमत 21 मिलियन डॉलर थी.
नासा से लूनर रॉक चुराने वाले शख्स का नाम रॉबर्ट थाड था. LA Times को दिये इंटरव्यू में रॉबर्ट ने बताया कि वह नासा में ही काम करने वाली टिफनी से प्यार करता था. प्यार में डूबे रॉबर्ट ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ते को और ज्यादा रोमांटिक बनाने के लिए एक आइडिया सूझा और वो था चांद पर रोमांस का. इसके लिए उसने एक प्लान बनाया.
प्यार के लिए चुराया था लूनर रॉक्स
रॉबर्ट ने नासा के लैब में रखे चांद से लाए गए चट्टान के एक टुकड़े को चुरा लिया. इस बारे में उसने अपनी गर्लफ्रेंड टिफनी फाउलर को भी बताया था. दोनों ने मिलकर चांद के टुकड़े को चोरी करने का प्लान बनाया था.
बिस्तर में डाला चांद के टुकड़ों को फिर किया रोमांस

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.












