
'नाश्ते में दुश्मन निपटाए, पिक्चर अभी बाकी है...', भुज में गरजे राजनाथ सिंह, देखें
AajTak
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भुज एयरबेस पर कहा कि जितनी देर में लोग नाश्ता पानी निपटाते हैं उतनी देर में भारतीय वायुसेना ने दुश्मनों को निपटा दिया. उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान को रात के अंधेरे में दिन का उजाला दिखा दिया है. सिंह ने यह भी कहा कि जो देश पाकिस्तान को पैसा दे रहा है वह एक तरह से टेरर फंडिंग कर रहा है क्योंकि पाकिस्तान उन ध्वस्त आतंकी ठिकानों को ठीक करने में जुट गया है. देखें...

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












