
नारी अस्मिता, मैरिटल रेप और समानता का अधिकार... रामकथा के प्रसंगों में बड़ी खामोशी से जरूरी मुद्दों को उठा रहा नाटक 'हमारे राम'
AajTak
नाटक का एक महत्वपूर्ण दृश्य वह था, जिसमें महर्षि वाल्मीकि लव-कुश को श्रीराम के सामने प्रस्तुत करते हैं और उन्हें गले लगाने को कहते हैं. लेकिन मां के जाने के दुख से व्यथित लव-कुश श्रीराम को कठघरे में खड़ा कर देते हैं और उन्हें व्यंग्यात्मक रूप में ‘सम्राट’ कहते हुए उनसे प्रश्न पूछते हैं. यह दृश्य सनातन परंपरा और भारतीय राजनीति की परिपक्वता को दर्शाता है, जहां राजा सर्वेसर्वा होते हुए भी व्यवस्था से बड़ा नहीं होता.
राजधानी दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में मंचित नाटक ‘हमारे राम’ ने पौराणिक कथानक के जरिए सम-सामयिक मुद्दों को बेहद संवेदनशीलता के साथ उठाता है. इस नाटक में राजा से सवाल पूछने की जरूरत से लेकर नारी अस्मिता, मैरिटल रेप और समानता के अधिकारों जैसे गंभीर मुद्दों पर गहरी चर्चा की गई है. दर्शकों ने न केवल इस नाटक को सराहा, बल्कि इसके द्वारा प्रस्तुत किए गए सामाजिक और न्यायिक मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रेरित भी हुए.
लव-कुश के सवाल और सनातन की खूबसूरती नाटक का एक महत्वपूर्ण दृश्य वह था, जिसमें महर्षि वाल्मीकि लव-कुश को श्रीराम के सामने प्रस्तुत करते हैं और उन्हें गले लगाने को कहते हैं. लेकिन मां के जाने के दुख से व्यथित लव-कुश श्रीराम को कठघरे में खड़ा कर देते हैं और उन्हें व्यंग्यात्मक रूप में ‘सम्राट’ कहते हुए उनसे प्रश्न पूछते हैं. यह दृश्य सनातन परंपरा और भारतीय राजनीति की परिपक्वता को दर्शाता है, जहां राजा सर्वेसर्वा होते हुए भी व्यवस्था से बड़ा नहीं होता. राजा या सम्राट किसी भी प्रश्न से परे नहीं हो सकता, और जब वह खुद को इस विधान से अलग कर लेता है, तो वह राजा नहीं रह जाता. यह सीन नाटक की सबसे बड़ी खूबसूरती बनकर सामने आता है.
रावण ने भी बताए राजा के जरूरी गुण इसी एक बात नाटक में, महाकाव्य का सबसे बड़ा खलनायक रावण भी कहता हुआ सुनाई देता है. नाटक के आखिरी सीन में, जहां रावण, मृत्यु से पहले घायल अवस्था में लक्ष्मण को जीवन दर्शन का ज्ञान देता है, तो वह कहता है कि, जो कोई भी व्यक्ति व्यवस्था बनाता है, वह खुद भी व्यवस्था से बड़ा नहीं हो सकता है. जिस दिन वह खुद को अपनी ही बनाई व्यवस्था से अलग, उससे बड़ा और खुद को किसी भी व्यवस्था से परे मानना शुरू कर देगा, उस दिन सबसे पहले वही व्यवस्था को तोड़ने वाला बन जाएगा. यह श्रीराम की नीति और मर्यादा नहीं है. वह किसी मर्यादा को बनाते हैं तो पहले खुद उसका पालन करते हैं और अंतिम क्षण तक पालन करते हैं. यही करना भी चाहिए.
सम-सामयिक विषयों पर व्यंग्य और सवाल नाटक केवल पौराणिक दृष्टिकोण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कई सम-सामयिक मुद्दों को भी चुटीले व्यंग्यों और तीखे सवालों के माध्यम से सामने लाया गया. नाटक ने मैरिटल रेप, स्त्री अधिकार, नारी स्वतंत्रता, न्याय व्यवस्था, और धर्म की वास्तविक पहचान जैसे मुद्दों को अपनी कहानी के केंद्र में रखा. नाटक ने इस बात पर भी प्रहार किया कि आज का समाज सनातन मूल्यों से कितना दूर हो गया है और श्रीराम के गुणों को समझने के बजाय उन्हें केवल पूजा तक सीमित कर दिया गया है.
रंभा का दुष्कर्म और मैरिटल रेप का मुद्दा नाटक में एक दृश्य में रावण द्वारा अप्सरा रंभा के साथ दुष्कर्म का अभिनय किया गया है. रंभा, जो नलकुबेर की पत्नी थी, रावण को यह याद दिलाती है कि वह उसके लिए श्वसुर समान है. इसके बावजूद, रावण अपनी वासना में इतना अंधा हो जाता है कि वह उसे अपमानित करता है. रंभा इस दौरान रावण की उपेक्षा करते हुए कि विवाह के भीतर भी जबरदस्ती से बनाए गए संबंध भी दुष्कर्म ही होते हैं. यह दृश्य मौजूदा समय में मैरिटल रेप पर चल रही बहस को नई दिशा देता है, जहां आज भी इस मुद्दे पर स्पष्टता की कमी है और कोर्ट में अभी भी दलीलों का सिलसिला जारी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











