
नायब सैनी की गुगली, सीएम बनने का दावा करने वाले अनिल विज से गृह मंत्रालय क्यों फिसला? । Opinion
AajTak
हरियाणा का सीएम बनने का सपना अनिल विज का धरा रह गया पर अब वो पुराना वाला रुतबा भी नहीं रहा. मुख्यमंत्री सैनी से उन्हें जो मिला है उसे ही मुकद्दर समझने में अब उनकी भलाई है.
हरियाणा में गृहमंत्रालय के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय तथा कई अन्य मंत्रालयों को एक साथ संभालने वाले अनिल विज को लगता था कि इस बार उन्हें सीएम की गद्दी भी मिल सकती है. कुर्सी के लिए रूठे भी, दबाव भी बनाया पर कोई भी युक्ति काम नहीं आई. सीएम नायब सिंह सैनी मंत्रिमंडल में अब उनका वो रुतबा भी नहीं रहा जो पूर्व सीएम मनोहरलाल खट्टर के समय हुआ करता था. क्योंकि खट्टर मंत्रिमंडल में वे गृहमंत्री -स्वास्थ्य मंत्री के रूप में उनका रुतबा होता था. कभी सीएम खट्टर को ठेंगे पर रखने वाले विज ने उनसे केवल इसलिए रार ठान ली थी कि प्रदेश की खुफिया एजेंसी सीएम खट्टर के साथ उनको भी क्यों नहीं रिपोर्ट करती? झगड़ा इतना बढ़ा कि केंद्र को हस्तक्षेप करना पड़ा.
नायब सिंह सैनी को इस साल मार्च में जब हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया गया तब भी विज नाखुश हो गए. विज बीजेपी विधायक दल की बैठक से नाराज़ होकर बाहर चले गए थे. और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया. सात महीने बाद 17 अक्टूबर को पार्टी के लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के साथ विज ने नए सैनी मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली है. पर अब न उनका वो रुतबा है और न अब उनकी वो ठसक ही बची है.चुपचाप खुशी खुशी जो मिला उसे मुकद्दर समझ लिया. (गौरतलब है चुनावों के बाद उनका एक विडियो वायरल हुआ था जिसमें वो.. जो मिल गया उसे ही मुकद्दर समझ लिया ... गाना गाते हुए दिखे थे.)
1-सैनी ने सारे महत्वपूर्ण मंत्रालय अपने पास रखे
शपथ ग्रहण के बाद इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं की अनिल विज को सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. लेकिन मंत्रालय के बंटवारे के बाद अनिल विज को बड़ा झटका लगा है. सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने पास गृह और वित्त के अलावा आबकारी एवं कराधान, योजना, नगर एवं ग्राम नियोजन और शहरी संपदा, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति, न्याय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, सभी के लिए आवास, आपराधिक जांच, कार्मिक एवं प्रशिक्षण तथा कानून एवं विधायी विभाग रखा है.
सारे महत्वपूर्ण विभाग सीएम सैनी ने अपने पास रख लिए. हर सीएम की चाहत होती है कि वो गृह मंत्रालय अपने पास रखे. सैनी इस काम में सफल में साबित हुए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री मनहोर लाल खट्टर चाहकर भी कभी गृहमंत्रालय अपने पास नहीं रख सके. इसी वजह से खट्टर और विज के बीच लगातार तनान बना रहता था.सैनी के पास गृह मंत्रालय तो है ही उन्होंने अपने पास आबकारी और वित्त जैसे विभागों को भी अपने पास रख लिया है. मतलब साफ है कि सैनी को छोड़कर पूरे मंत्रिमंडल में नंबर 2 की हैसियत में कोई नहीं है. ये बात अलग है कि वरिष्ठता को देखते हुए अनिल विज को नंबर दो मान लिया जाए पर अधिकारों और हैसियत की दृष्टि से विज अब कहीं के नहीं रहे.
2- विज कभी भी सैनी के लिए खतरा बन जाते

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








