
नाम और निशान को लेकर नहीं थम रही तकरार, दिल्ली HC पहुंचे शिवसेना के दोनों गुट
AajTak
शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर निर्वाचन आयोग के आठ अक्तूबर को दिए आदेश और की गई कार्रवाई पर आपत्ति जताई है. जोर देकर कहा गया है कि उनके राजनीतिक अधिकारों का हनन किया गया है.
महाराष्ट्र की सियासत में उद्धव बनाम एकनाथ शिंदे की सियासी लड़ाई खत्म होने के बजाय और ज्यादा तल्ख होती जा रही है. अब शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर निर्वाचन आयोग के आठ अक्तूबर को दिए आदेश और की गई कार्रवाई पर आपत्ति जताई है. शिवसेना के ठाकरे धड़े ने कहा है कि जबसे आयोग ने उसके नाम, निशान और झंडे पर एकतरफा रोक लगाई है, पार्टी की गतिविधियां जड़ हो गई हैं. क्योंकि आयोग ने पार्टी के लोकतांत्रिक अधिकारों पर मनमाना कुठाराघात किया है.
अर्जी पर सुनवाई के दौरान ठाकरे गुट के वकील कपिल सिब्बल और देवराज कामत ने पक्ष रखा. सिब्बल ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने बिना हमें सुने एकतरफा रोक लगा दी है. ये किसी भी राजनीतिक दल के अधिकारों का हनन है. ये अधिकार जन प्रतिनिधित्व कानून 1951 और सिंबल एक्ट के तहत मिला हुआ है.
कामत और सिब्बल ने हाई कोर्ट में कहा कि वो आयोग को आदेश दे कि आयोग या तो हमारा पक्ष सुने या अपना आदेश वापस ले. कामत ने कहा कि उनका परिवार तीस सालों से इस राजनीतिक दल का नेतृत्व करता रहा है. लेकिन अब पार्टी को फ्रीज कर दिया गया है. इन करोड़ों समर्थकों को निराश किया जा रहा है. हम अपने पिता का नाम भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. हमारे 40 विधायक जो पार्टी छोड़कर गए हैं, उनके खिलाफ अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है.
एकनाथ शिंदे गुट की ओर से नीरज किशन कौल ने दलील दी कि ठाकरे गुट ने जो यहां कहा है वही सब सुप्रीम कोर्ट में भी कह चुके हैं. निर्वाचन आयोग ने उनको मौका दिया था लेकिन उनकी दिलचस्पी सुप्रीम कोर्ट जाने में थी. उन्होंने आयोग के सामने अपनी बात रखी ही नहीं. हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की शुरुआती दलील सुनकर लिखित दलील देने को कहा. अब कोर्ट 15 नवंबर यानी मंगलवार को इस मामले में सुनवाई करेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










