
नाबालिग से गैंगरेप के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर चला जमींदोज किए गए मकान
AajTak
MP News: मध्य प्रदेश के श्योपुर में आदिवाली नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के तीन आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चला है. 17 मार्च को तीन आरोपियों ने काली तलाई के जंगल में नाबालिग से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था.
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के श्योपुर में 17 मार्च को एक आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के अवैध जमीनों पर बने मकानों और फसलों पर बुलडोजर चला कर जमींदोज कर दिया है. ऐसा कर पुलिस प्रशासन ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया. गैंगरेप के जिन आरोपियों के मकान जमींदोज किए गए हैं उनके नाम मोहसिन, रियाज और सहबाज हैं.
श्योपुर की बालापुरा बस्ती में रविवार सुबह पुलिस के साथ प्रशासन, राजस्व विभाग और नगरपालिका के अमले ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की तो शहर में खलबली मच गई. मौके पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई. प्रशासन ने गैंगरेप मामले के आरोपियों के मकानों को एक-एक कर 2 घंटे के भीतर जेसीबी मशीन की सहायता से ढहा दिए.
जेसीबी ने उजाड़ी खड़ी फसल
इसके बाद प्रशासन ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास स्थित एक आरोपी की 2 बीघा जमीन पर खड़ी गेंहू की फसल को तहस-नहस कर दिया. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने इस कार्रवाई का वीडियो भी बनाया.
बता दें कि आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना के बाद इलाके में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया था. लोग यूपी की तर्ज पर अपराधियों के अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग करने लगे थे. इसी बीच प्रशासन ने कार्रवाई को हरी झंडी दिखा दी और फिर गैंगरेप के आरोपियों के मकानों को जेसीबी से ढहा दिया गया.
गौरतलब है कि नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ जंगल में घूमने गई थी. उस दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी और फिर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







