
नाबालिग बेटी से पिता ने किया रेप, Pocso एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
हरिद्वार में सौतेले पिता को नाबालिग बेटी से रेप करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. बेटी ने खुद के साथ हुए गलत काम की जानकारी अपनी मां को दी थी. मामले में पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
हरिद्वार (Haridwar) में रिश्ते शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी का रेप कर दिया. पीड़िता ने खुद के साथ हुए रेप की जानकारी अपनी मां को दी. इसके बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है.
एजेंसी की खबर के मुताबिक, घटना कनखल थाने इलाके की है. बताया गया कि इलाके में रहने वाली महिला के पति की 14 साल पहले मौत हो गई थी. इसके बाद उसकी दूसरी शादी हुई थी. पहले पति से महिला को एक बेटी है. शादी के बाद से महिला अपनी के साथ और दूसरे पति के साथ यहां पर रह रही थी.
अकेली थी नाबालिग, रेप करके फरार हुआ था आरोपी
सोमवार देर शाम को नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी. इसी दौरान आरोपी घर पर पहुंची और बेटी के साथ रेप कर दिया. घटना का अंजाम देने के बाद आरोपी सौतेला पिता मौके से भाग निकला. कुछ देर बाद पर नाबालिग की मां घर पहुंची तब उसे बेटी के साथ हुए रेप की जानकारी मिली.
पोक्सो एक्ट में FIR दर्ज
पति के द्वारा बेटी का रेप किए जाने की बात सुनकर महिला के होश उड़ गए. इसके बाद वह कनखल थाने पहुंची और पति के खिलाफ पोक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कराई.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







