
नाबालिग बच्चों के दो गुटों में भिड़ंत, चाकूबाजी में 15 वर्षीय किशोर की मौत, एक अस्पताल में भर्ती
AajTak
दिल्ली के सागरपुर में दो गुटों के बीच झगड़े में चाकूबाजी हो गई, जिसमें 15 वर्षीय अजय की मौत हो गई. वहीं, लकी गंभीर रूप से घायल है. पुलिस के मुताबिक, झगड़ा 2-3 लड़कों से हुआ था, जिनकी पहचान हो गई है. मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है.
पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके में मंगलवार शाम दो गुटों के बीच हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटना ने सनसनी फैला दी. इस झगड़े में 15 साल के एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे पुलिस को एक PCR कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि यहां एक बच्चे को चाकू लगा है और उसे अस्पताल ले जाया गया है. सूचना मिलते ही सागरपुर थाना प्रभारी (SHO) और पुलिस टीम कमल पार्क (सागरपुर) पहुंची. वहां पता चला कि झगड़े में घायल हुए दो किशोर (15 और 17 साल के) को भगत अस्पताल (जनकपुरी) ले जाया गया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में हत्या, ट्रेन से भागने की कोशिश, गोरखपुर से पकड़े गए... हिरासत में जहांगीरपुरी हत्याकांड के तीनों आरोपी
एक किशोर की मौत, दूसरा गंभीर
इसी दौरान भगत चंद्र अस्पताल से भी पुलिस को एक और कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि अजय (पुत्र किशन लाल) निवासी इंद्रा पार्क (सागरपुर) की मौत हो चुकी है. वहीं, लकी (पुत्र बलराम) निवासी इंद्रा पार्क (सागरपुर) की हालत गंभीर है और उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
क्यों हुआ झगड़ा?

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











