
नाबालिग पड़ोसी, खूनी साजिश और मर्डर... दिल दहला देगी एक मासूम बच्ची के कत्ल की ये खौफनाक कहानी
AajTak
सोमवार की सुबह पीड़िता के पिता ऑफिस चले गए थे, जबकि मां और भाई आरोपी के घर गए थे, जो उसी सोसायटी के दूसरे टावर में था. लड़की की मां को अपने घर में देखकर आरोपी ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकल गया, लेकिन वो पीड़िता के घर जा पहुंचा.
हरियाणा के गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली कत्ल की वारदात सामने आई है, जहां एक हाउसिंग सोसाइटी में 16 वर्षीय पड़ोसी ने 9 साल की मासूम लड़की का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और उसकी लाश को आग लगा दी. वहशी बन चुके नाबालिग आरोपी ने सोमवार को अपने फ्लैट से ज्वेलरी चुराते हुए पकड़े जाने पर अपने पड़ोस में रहने वाली छोटी लड़की को गला घोंटकर मार डाला.
सोसाइटी में सनसनीखेज कत्ल कत्ल की ये सनसनीखेज वारदात गुरुग्राम के सेक्टर 107 की है. जहां सिग्नेचर ग्लोबल सोलेरा सोसाइटी में 16 वर्षीय आरोपी ने बड़ी बेरहमी के साथ हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया. एक पुलिस अधिकारी ने इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी और वो बच्ची सिग्नेचर ग्लोबल सोलेरा के दो अलग-अलग टावर में रहते हैं और उनके बीच अच्छे संबंध थे.
सुबह 11 बजे की है वारदात पुलिस अफसर ने आगे बताया कि आरोपी लड़के ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब चौथी कक्षा में पढ़ने वाली वो 9 साल की छात्रा अपने घर में अकेली थी और उसकी मां आरोपी के घर पर मौजूद थी. आरोपी ने सोमवार की सुबह करीब 11 बजे इस वारदात को अंजाम दिया. आरोपी कक्षा 10 का छात्र है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस को चकमा दे रहा था आरोपी लड़का नाबालिग आरोपी कातिल ने शुरू में पुलिस को चकमा देने की कोशिश की. उसने पुलिस के सामने यह दावा किया कि दो चोर उसके घर में घुस आए थे और उन दोनों ने लड़की की हत्या कर दी, लेकिन बाद में उसने खुद हत्या करने की बात कबूल कर ली. आरोपी ने पुलिस के सामने ये भी कहा कि वो 20,000 रुपये का कर्ज चुकाने के लिए उस लड़की के घर से आभूषण चुरा रहा था. उसी वक्त लड़की ने उसे चोरी करते देख लिया था.
राज खुलने के डर से किया लड़की का मर्डर इस खौफनाक वारदात के जांच अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि जब आरोपी से सवाल पूछे गए तो उसने पुलिस को बताया कि वह लड़की को मारना नहीं चाहता था, लेकिन जब लड़की चुप रहने से इनकार कर रही थी, तो उसने पकड़े जाने के डर से उसका गला घोंट दिया. पुलिस ने बताया कि राजेंद्र पार्क थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
वारदात के वक्त घर में अकेली थी बच्ची पुलिस के मुताबिक, सोमवार की सुबह पीड़िता के पिता ऑफिस चले गए थे, जबकि मां और भाई आरोपी के घर गए थे, जो उसी सोसायटी के दूसरे टावर में था. लड़की की मां को अपने घर में देखकर आरोपी ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकल गया, लेकिन वो पीड़िता के घर पहुंच गया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने घंटी बजाई और घर में मौजूद अकेली लड़की ने दरवाजा खोला.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






