
नाबालिग नौकरानी के साथ ऐसा काम करती थी डॉक्टर की पत्नी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
AajTak
डिब्रूगढ़ पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी राजू बहादुर छेत्री ने इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि पड़ोसियों की शिकायत के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है. महिला एक जाने माने डॉक्टर की पत्नी है.
असम के डिब्रूगढ़ में एक डॉक्टर की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इल्जाम है कि डॉक्टर की पत्नी अपनी नाबालिग घरेलू नौकरानी को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती थी. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है.
डिब्रूगढ़ पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी राजू बहादुर छेत्री ने इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि पड़ोसियों की शिकायत के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है. महिला एक जाने माने डॉक्टर की पत्नी है.
पुलिस अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने पीड़िता के बारे में बताया कि वह अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली है. वो लड़की साल 2013 से डॉक्टर दंपति के साथ काम कर रही थी.
प्रभारी अधिकारी राजू बहादुर छेत्री ने बताया कि जब से त्वचा विशेषज्ञ डॉक्टर की आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है, तभी से वो फरार चल रहा है. उसकी भी तलाश की जा रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










