
नाबालिग की मौत पर CM जयराम ठाकुर ने पुलिस को दिया आदेश- आरोपी को बख्शा ना जाए
AajTak
ऊना के अंब में 6 अप्रैल को नाबालिग लड़की की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को सीएम जयराम ठाकुर ने इस मामले में पुलिस को आदेश दिया कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में 15 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जिसे लेकर मंगलवार को सीएम जयराम ठाकुर ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है. साथ ही मृतका के पिता को फोन करके उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया.
बता दें, 6 अप्रैल को अंब के पास वार्ड नंबर-9 में 10वीं की छात्रा को बेरहमी से मार दिया गया था. हत्यारे ने धारदार हथियार से लड़की की गर्दन पर वार किया. इसके अलावा शरीर पर कई जगह जख्म मिले.
पुलिस ने बताया कि मृतक लड़की की मां सरकारी स्कूल में टीचर है. जब वो स्कूल से घर लौटी तो उन्होंने अपनी बेटी की खून से सनी लाश घर पर पड़ी देखी. चीख-पुकार मचने के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हुए और पुलिस को इसकी सूचना दी. जिस समय यह घटना हुई, लड़की घर पर अकेली थी.
सीएम जयराम ने जताया दुख FIR दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद से इलाके में लोगों ने खूब हंगामा भी किया. सीएम जयराम ठाकुर ने लड़की की हत्या को लेकर दुख जताया है. उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के डीजीपी को निर्देश दिए. सीएम ने कहा, ''आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि कोई भी भविष्य में ऐसा कदम उठाने का साहस ना करे.''

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










