
नाबालिगों में बढ़ती जा रही क्राइम की प्रवृत्ति, 10 आरोपियों में से 9 मिलते हैं दोषी
AajTak
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं कि देश में नाबालिगों में आपराधिक प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है. 2020 में नाबालिगों के खिलाफ करीब 30 हजार क्रिमिनल केस दर्ज किए गए थे, जिनमें 35 हजार से ज्यादा को गिरफ्तार किया गया था.
लखनऊ... उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर और राजधानी भी. 2011 की जनगणना के मुताबिक, यहां 28 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं. भारत का 11वां सबसे घनी आबादी वाला शहर लखनऊ ही है. लखनऊ को नवाबी ठाठ-बाठ के लिए जाना जाता है. कारण है कि यहां 18वीं और 19वीं सदी में नवाबों ने राज किया है.
लेकिन, आज यही लखनऊ किसी और कारण से चर्चा में बना हुआ है. इस चर्चा का कारण एक 16 साल का लड़का है, जिसने अपनी मां की हत्या कर दी. हत्या भी सिर्फ इसलिए, क्योंकि उसकी मां ने उसे PUBG खेलने से मना कर दिया था. अभी तक तो यही कहा जा रहा है.
पुलिस का कहना है कि नाबालिग बेटे को PUBG खेलने की लत है, मां ने रोकटोक की, तो उसे गुस्सा आ गया और आधी रात को अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल निकालकर मां के सिर पर गोली मार दी. मां की वही मौत हो गई. मां की हत्या करने के बाद बेटे को बुरा भी नहीं लगा. उसने अपने दोस्तों को घर बुलाया. पार्टी की. रात में ही फुकरे मूवी भी देखी. उसकी एक छोटी बहन भी थी, जिसे उसे डरा-धमकाकर चुप करा दिया था. मां के शव से बदबू आने लगी तो रूम फ्रेशनर छिड़क दिया. आखिरकार बात बाहर आ गई और उसकी करतूत सबके सामने आ गई.
फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. भारत में नाबालिगों को आमतौर पर जेल की सजा नहीं होती है, लेकिन कुछ जघन्य मामलों में कैद हो सकती है.
ये भी पढ़ें-- PUBG हत्याकांड: 'दरवाजा खोलकर बार-बार चेक करता रहा, मां की मौत हुई या नहीं...', दिल दहला देंगी आरोपी बेटे की ये बातें
भारत में केंद्र सरकार की एजेंसी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) अपराध का लेखा-जोखा रखती है. इसकी सबसे ताजा रिपोर्ट 2020 तक की है. नाबालिगों में अपराध की प्रवृत्ति के आंकड़े हैरान कर देने वाले हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










