
नाती की 10 दिन पुरानी लाश को रोज नहलाती थी नानी, बदलवाती थी कपड़े... बदबू ने खोला राज
AajTak
बाराबंकी के मोहरिपुरवा मोहल्ले में एक बुजुर्ग महिला पिछले 10 दिन से अपने नाती की लाश के साथ रह रही थी. पड़ोसियों को बदबू आई तो उन्हें शक हुआ. फौरन पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. बुजुर्ग महिला को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया क्योंकि वह मानसिक रूप से बीमार है.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 10 दिन तक एक नानी अपने नाती की लाश के साथ घर में रह रही थी. जब शव की बदबू पूरे मोहल्ले में फैली तो लोगों को शक हुआ. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घर खुलवाया तो वे भी अंदर का नजारा देखकर चौंक गए.
बुजुर्ग नानी अपने नाती की लाश के पास बैठी थी. लाश पर कीड़े पड़े हुए थे और वह काफी हद तक सड़ चुकी थी. उससे भयानक बदबू भी आ रही थी. पुलिस वालों को तो पहले ये नजारा देखते ही उल्टी आ गई. लेकिन जांच तो करनी ही थी. इसलिए सीओ बीनू सिंह ने सबसे पहले बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए भिजवाया.
क्योंकि पड़ोसियों ने उन्हें बताया था कि महिला मानसिक रूप से बीमार है. इसी के साथ पुलिस ने लड़के के शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. फिलहाल इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर लड़के की मौत हुई कैसे?
पुलिस के मुताबिक, उन्हें सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने फोन करके सूचना दी कि मोहरिपुरवा मोहल्ले में रहने वाली 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर से बदबू आ रही है. उन्होंने शक जताया कि जरूर इस घर में कुछ हुआ है. पुलिस भी तुरंत एक्शन लेते हुए उस घर में पहुंची. जैसे ही दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए.
अंदर एक बुजुर्ग महिला 18 साल के लड़के की सड़ी-गली लाश को नहला रही थी. लाश पूरी तरह सड़ चुकी थी और यह भयानक बदबू उसी से आ रही थी. लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें यह बदबू आ रही थी. उन्होंने बताया कि लाश बुजुर्ग महिला के नाति प्रियांशु की है. प्रियांशु के माता-पिता पहले ही मर चुके हैं. वह अपनी नानी के साथ रहता था. अब उसकी मौत कैसे हुई इस बारे में पड़ोसियों को भी कुछ पता नहीं है.
पुलिस ने तुरंत लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. साथ ही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को भी इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है. महिला ने बस इतना बताया कि उसके नाती कि 10 दिन पहले मौत हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा. फिलहाल मामले में जांच जारी है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








