
नागपुर हिंसा: पुलिस ने एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया, मामले से जुड़े घर से CCTV फुटेज भी जब्त
AajTak
छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने सोमवार को औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान कथित तौर पर औरंगजेब की तस्वीर पर चादर और कुछ इस्लामिक प्रतीकों को जलाने की घटना सामने आई, जिसके कारण कुछ लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं. इसी को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया था.
नागपुर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन और हिंसा के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. मंगलवार को पुलिस ने महल इलाके से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया और हिंसा से जुड़े एक मुस्लिम घर से सीसीटीवी का डीवीआर भी जब्त किया. वहीं इस मामले में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल से जुड़े सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. इनमें क्षेत्रीय संयुक्त सचिव अमोल ठाकरे भी शामिल हैं. इन कार्यकर्ताओं पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और विरोध प्रदर्शन के दौरान अशांति फैलाने के आरोप लगे हैं.
दरअसल, सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान कथित तौर पर औरंगजेब की तस्वीर पर चादर और कुछ इस्लामिक प्रतीकों को जलाने की घटना सामने आई, जिसके कारण कुछ लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं. इसी को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया था.
पुलिस का कहना है कि इस प्रदर्शन के दौरान कुछ इलाकों में हिंसा भड़क गई थी, जिसके चलते अब तक कई लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. पुलिस ने हिंसा में शामिल संदिग्धों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं और मामले की गहन जांच जारी है.
VHP-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया सरेंडर
कोतवाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के आठ कार्यकर्ताओं ने आत्मसमर्पण किया. इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जिला सत्र न्यायालय (डिस्ट्रिक्ट सेशंस कोर्ट) में पेश किया. इस मामले में नागपुर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है. इनमें सार्वजनिक शांति भंग करने, धार्मिक भावनाओं को आहत करने और अवैध रूप से विरोध प्रदर्शन करने के आरोप शामिल हैं.
पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







