
नागपुर में 2000 रुपये के नोट बदलने वाले रैकेट का भंडाफोड़, मूंगफली बेचने वाला निकला मास्टरमाइंड
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने 2000 रुपये के नोट बदलने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है. हैरान करने वाली बात ये है कि इस रैकेट का मास्टरमाइंड एक मूंगफली बेचने वाला विक्रेता है. ये लोग अपना आधार कार्ड जमा करके रिज़र्व बैंक में 2000 रुपये के नोटों को 500 रुपये के नोटों में बदलते थे.
महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने 2000 रुपये के नोटों को कमीशन पर बदलने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश किया है. इस रैकेट का संचालन एक मूंगफली बेचने वाला व्यक्ति कर रहा था, जो संविधान चौक क्षेत्र में ठेला लगाता है. इस क्षेत्र में रिज़र्व बैंक कार्यालय और महाराष्ट्र विधान भवन भी स्थित हैं. पुलिस ने इस मामले में मूंगफली विक्रेता नंदलाल मौर्य सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
कैसे काम करता था रैकेट?
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक नंदलाल मौर्य ने गरीब पुरुषों और महिलाओं को कमीशन पर काम पर रखा था. ये लोग अपना आधार कार्ड जमा करके रिज़र्व बैंक में 2000 रुपये के नोटों को 500 रुपये के नोटों में बदलते थे. इसके लिए उन्हें 300 रुपये का कमीशन दिया जाता था. मौर्य खुद भी पहले 2000 रुपये के 10 नोट बदल चुका था और प्रक्रिया सीखने के बाद उसने इस रैकेट को चलाना शुरू कर दिया.
आरोपी और सरगना गिरफ्तार
पुलिस ने मौर्य के साथ तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें रोहित बावने (34), किशोर बहोरिया (30) और अनिल जैन (56) शामिल हैं. जैन, जो मध्य प्रदेश के जबलपुर का निवासी है, वो इस रैकेट का मास्टरमाइंड माना जा रहा है. पुलिस के अनुसार, जैन ने मौर्य को 10 नोटों को बदलने पर 200 रुपये का कमीशन देने का वादा किया था. शनिवार को पुलिस ने मौर्य के ठिकाने पर छापा मारा और 60,000 रुपये नकद बरामद किए, जिनमें 500 रुपये के 120 नोट शामिल थे. रोहित बावने के पास से 62,500 रुपये और किशोर बहोरिया के पास से 80,000 रुपये बरामद किए गए.
जांच में हुआ खुलासा

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










