
नागपुर में चिकन खाने से हुई तीन बाघ और एक तेंदुए की मौत? बर्ड फ्लू की आशंका
AajTak
नागपुर के एक रेस्क्यू सेंटर में बीते दिनों तीन बाघ और एक तेंदुए की मौत हुई थी. चारों जानवर H5N1 वायरस से संक्रमित पाए गए थे. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि चिकन खाने के बाद तीनों बाघ और तेंदुआ संक्रमण की चपेट में आए थे.
महाराष्ट्र के नागपुर जिले के एक रेस्क्यू सेंटर में बीते दिनों तीन बाघ और एक तेंदुए की मौत हुई थी. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि तीनों की मौत बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) की वजह से हुई क्योंकि चारों जानवरों ने चिकन खाया था. राज्य के वन मंत्री गणेश नाइक ने गुरुवार को कहा कि ऐसी संभावना है कि चारों जानवरों को चिकन खाने के बाद ये संक्रमण हुआ था. हालांकि इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है क्योंकि अबतक लेब टेस्ट रिपोर्ट नहीं मिली है.
मंत्री ने चंद्रपुर के अपने दौरे से पहले नागपुर में कहा कि चिड़ियाघरों के अधिकारियों को जानवरों को खिलाने से पहले फूड का टेस्ट करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि घटना से प्रभावित चिड़ियाघरों को अस्थायी रूप से बंद रखने को कहा गया है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मानव-पशु संघर्ष की घटनाओं के बाद तीनों बाघों और तेंदुए को चंद्रपुर से गोरेवाड़ा बचाव केंद्र में ट्रांसफर कर दिया गया था. पिछले महीने के आखिर में इसी सेंटर में तीन बाघों की मौत हो गई थी. गोरेवाड़ा परियोजना के मंडल प्रबंधक शतानिक भागवत ने सोमवार को बताया कि उसके सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए थे और 2 जनवरी को जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि वे H5N1 वायरस (बर्ड फ्लू) से संक्रमित थे.
इंसानों में बर्ड फ्लू... लक्षण, इलाज, कितना संक्रामक, आप चिकन खाते हैं उससे कितना खतरा, पढ़ें बड़े सवालों के जवाब
उन्होंने कहा कि सेंटर ने एक एडवाइजरी जारी कर चिड़ियाघरों को एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार डिसइंफेक्शन की प्रक्रिया चल रही है.
मुझे अबतक लेब रिपोर्ट नहीं मिली: वन मंत्री

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










