
नागपुर-मुंबई समृद्धि हाइवे पर भीषण हादसा... दो कारें टकराईं, 7 लोगों की मौके पर ही मौत
AajTak
महाराष्ट्र के जालना (Jalna) में भीषण हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के जालना (Jalna) से गुजर रहे समृद्धि हाइवे पर भीषण हादसा हो गया, जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात 11 बजे जालना इलाके में समृद्धि हाइवे पर कदावंची गांव के पास चैनल नंबर 371 मुंबई कॉरिडोर एरिया में हुआ है. यहां एक आर्टिगा कार नागपुर से मुंबई जा रही थी, उसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से उसकी टक्कर हो गई, जो रॉन्ग साइड से आ रही थी. घटना के बाद 7 लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब 10 लोग घायल हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: एक्सीडेंट के बाद मजदूर की हुई मौत तो परिवार ने कर दिया अंग दान, तीन लोगों को मिला नया जीवन
घटना की जानकारी मिलते ही समृद्धि हाइवे पुलिस और तालुका जालना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों कारों को साइड में किया. पुलिस ने घायलों को जालना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया.
जालना सरकारी अस्पताल के डॉक्टर उमेश जाधव ने बताया कि जो 4 लोग घायल हैं, उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया है, जिसमें से व्यक्ति गंभीर होने के कारण छत्रपति संभाजीनगर भेजा गया है. इसके 15 मिनट बाद और तीन घायलों को लाया गया, जिसमें दो लोग गंभीर थे, उन्हें भी छत्रपति संभाजीनगर के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है.
एक घायल को अस्पताल के कैजुअल्टी वार्ड में रखा गया है. उसके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है. इसके अलावा 6 और मरीजों को जालना अस्पताल में लाया जा रहा है. 7 यात्रियों की मौत हुई है, इसकी जानकारी एंबुलेंस वाले डॉक्टरों ने दी है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








