
नागपुरः फल-आइस्क्रीम बेचने वाला कोरोना काल में बन गया फर्जी डॉक्टर, ऐसे खुला राज
AajTak
नागपुर पुलिस ने एक ऐसे फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, जो कोरोनाकाल में फायदा उठाकर कोरोना का डॉक्टर बन गया. पुलिस ने इस फर्जी डॉक्टर के पास से ऑक्सीजन सिलेंडर, सिरींज समेत कई मेडिकल डिवाइस जब्त किए हैं.
महाराष्ट्र के नागपुर से पुलिस ने एक ऐसे फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, जो कोरोनाकाल का फायदा उठाकर कोरोना का डॉक्टर बन गया. पुलिस ने आरोपी फर्जी डॉक्टर के पास से ऑक्सीजन सिलेंडर और सिरींज समेत कई मेडिकल डिवाइस बरामद की हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी कभी फल और आइस्क्रीम बेचने का काम किया करता था, लेकिन बाद में उसने अपना दवाखाना खोल लिया और लोगों का इलाज करने लगा. पुलिस के मुताबिक, पिछले 5 साल से वो अपना दवाखाना चला रहा है. मामला नागपुर के कामठी इलाके का है, जहां फल और आइस्क्रीम बेचते-बेचते एक व्यक्ति ने अपना दवाखाना खोल लिया. हैरानी की बात तो ये है कि वो पिछले 5 साल से अपना दवाखाना चला भी रहा है और फर्जी डॉक्टर बनकर लोगों का इलाज भी कर रहा है. पुलिस की पकड़ में आए इस फर्जी डॉक्टर का नाम चंदन नरेश चौधरी है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










