
नाखून उखाड़े, बॉडी के हर पार्ट पर चोट... पत्नी के साथ युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो पीट-पीटकर मार डाला
AajTak
दिल्ली में एक युवक को अपनी पत्नी के साथ देखकर पति बौखला गया और उसने दोनों की पिटाई कर दी. पति ने पहले युवक के नाखून उखाड़े और फिर बुरी तरह टॉर्चर किया. उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.
दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में दूसरे व्यक्ति की पत्नी के साथ पकड़े जाने पर 21 साल के युवक को बुरी तरह पीटा गया. उसके नाखून उखाड़ दिए गए. उसके साथ इतनी बर्बरता की गई कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह घटना सोमवार सुबह की है, जब मृतक रितिक वर्मा को आरोपी की पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था.
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी राकेश पावरिया ने बताया, "सोमवार को सुबह करीब 11 बजे जब वह महिला के साथ उसके घर पर पकड़ा गया तो उसका पति गुस्सा हो गया. उसने अपनी पत्नी और रितिक वर्मा की बुरी तरह पिटाई कर दी."
उसकी बॉडी के हर हिस्से पर चोटें थीं: मृतक के चाचा
पीड़ित के चाचा बंटी के अनुसार आरोपियों ने रितिक की बेरहमी से पिटाई की थी. बंटी ने कहा, "उन्होंने रितिक के नाखून भी उखाड़ दिए और उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया. उसके शरीर के हर हिस्से पर चोटें थीं."
पुलिस भर्ती परीक्षा देने गया था पति, पत्नी ने रात में बुला लिया आशिक, घरवालों ने रंगे हाथ पकड़ा

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










