
'नाइटलाइफ स्टूडेंट्स के लिए नहीं... 18 साल की उम्र में पूरी आजादी ठीक नहीं', मेडिकल यूनिवर्सिटी का HC में जवाब
AajTak
केरल मेडिकल यूनिवर्सिटी ने हॉस्टल में रात 9:30 बजे के बाद स्टूडेंट्स के आने-जाने पर रोक लगा दी है. इस फैसले को कुछ स्टूडेंट्स ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है. इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हाई कोर्ट में हलफनामा दाखिल करते हुए कहा कि 18 साल की उम्र में स्टूडेंट्स को आजादी देना समाज के लिए ठीक नहीं है.
केरल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (केयूएचएस) ने हाई कोर्ट से कहा कि 18 साल की उम्र में पूर्ण स्वतंत्रता की मांग करना समाज के लिए अच्छा नहीं हो सकता है. दरअसल केरल मेडिकल कॉलेज रात साढ़े नौ बजे के बाद हॉस्टल में बाहर आने-जाने पर रोक लगा दी गई है. इस आदेश के खिलाफ कोझिकोड की कुछ छात्रओं ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. इस याचिका पर हाई कोर्ट ने कॉलेज प्रशासन से जवाब मांगा था.
यूनिवर्सिटी ने यह भी तर्क दिया है कि रात में न सोना और नाइटलाइफ छात्रों के लिए नहीं है. वहीं इस मामले में सरकार ने हाई कोर्ट को बताया कि उसने 6 दिसंबर को एक आदेश जारी किया है, जो हॉस्टल की टाइमिंग में काफी हद तक ढील देता है. इसके बाद न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन ने यूनिवर्सिटी को इस नियम को तत्काल लागू करने का आदेश दिया.
कोर्ट ने सरकारी आदेश लागू करने का आदेश दिया
जस्टिस ने कहा कि यूनिवर्सिटी के नए आदेश के तहत भले ही छात्र और छात्राओं के लिए हॉस्टल का गेट रात 9:30 बजे तक बंद हो जाते हैं, लेकिन नए आदेश के तहत फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स को छोड़कर कभी सभी स्टूडेंट्स को उस समय के बाद भी कुछ नियमों के तहत हॉस्टल में एंट्री की अनुमति रहेगी. प्रथम दृष्टया यह आदेश स्वागत योग्य था. न्यायमूर्ति रामचंद्रन ने कहा, "इसलिए, मैं मेडिकल कॉलेजों के सभी प्रिंसिपल और अन्य अधिकारियों को सरकारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश देता हूं.
उम्र का परिपक्वता से कोई लेना-देना नहीं
इससे पहले सुनवाई के दौरान यूनिवर्सिटी ने अपने हलफनामे में कहा कि परिपक्वता की उम्र से जरूरी नहीं कि मस्तिष्क की परिपक्वता भी आए. यूनिवर्सिटी ने कहा कि इस परिकल्पना का समर्थन करने के लिए वैज्ञानिक सबूत भी है कि किशोरों का मस्तिष्क संरचनात्मक और कार्यात्मक के रूप में पर्यावरणीय तनाव, जोखिम भरा व्यवहार, नशीली दवाओं की लत, गलत तरह से ड्राइविंग और असुरक्षित यौन संबंध को लेकर संवेदनशील होता है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










