
नहीं रहा Doge Meme वाला 'काबोसु', क्रिप्टो से लेकर X के लोगो तक रहा चर्चा में
AajTak
Doge Meme को इंस्पायर करने वाले लोकप्रिय जापानी कुत्ते काबोसु (Kabosu) की 24 मई को मृत्यु हो गई. काबोसू के मालिक ने ये दुखद खबर एक ब्लॉग की मदद से लोगों को दी है.
डोगे मीम (Doge Meme) को इंस्पायर करने वाले लोकप्रिय जापानी कुत्ते काबोसु (Kabosu) की 24 मई को मृत्यु हो गई. वह 19 साल का था. काबोसु के मालिक अत्सुको सातो (Atsuko Sato) ने आज एक ब्लॉग पोस्ट में काबोसु की मृत्यु की घोषणा की.उन्होंने कहा कि 26 मई को काबोसु के लिए एक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
अत्सुको ने 2008 में शीबा इनु नस्ल के काबोसु को गोद लिया था. पोस्ट में उन्होंने कहा, 'काबोसु, आज 24 मई को सुबह 7.50 बजे गहरी नींद में सो गया. काबोसु अब आराम कर रहा है."हम रविवार, 26 मई को काबो-चान के लिए एक विदाई कार्यक्रम आयोजित करेंगे. यह दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक नरीता शहर के कोत्सु नो मोरी में फ्लावर काओरी में आयोजित किया जाएगा.' द सन की रिपोर्ट के अनुसार, अत्सुको ने कहा कि काबोसु को 2022 में cholangiohepatitis और chronic lymphoma leukaemia का पता चला था.
शीबा इनु की तस्वीरें 2010 में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और पिछले कुछ सालों में 'डोगे' नामक मीम के रूप में अक्सर इंटरनेट पर वायरल होती रही हैं. साथ ही 2013 में ये मीम डॉगकॉइन के निर्माण के पीछे इंस्पिरेशन बना - जिसमें क्रिप्टोकरेंसी के लोगो के रूप में काबोसु की तस्वीर इस्तेमाल की गई थी.
प्रारंभ में, यह सिर्फ एक नकली करेंसी थी, लेकिन इसकी लोकप्रियता के चलते कई और कुत्तों पर आधारित क्रिप्टोकरेंसी बनीं. इसके अलावा टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने पिछले साल कुछ समय के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) के लोगो को बदलकर भी काबोसु की तस्वीर लगा दी थी. इससे क्रिप्टो की कीमत आसमान छूने लगी थी.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










