
नहीं मिला विस्फोटक का अंश, क्या 'केमिकल ब्लास्ट' है इजरायली दूतावास के पास हुआ धमाका? इस संगठन का आया नाम
AajTak
इजरायली दूतावास के बगल में हुए धमाके से जुड़े सीसीटीवी वीडियो में दो युवक देखे गए हैं. हालांकि पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि ये दोनों इस मामले के संदिग्ध हैं. इसके अलावा इस मामले अभी तक विस्फोटक का कोई अंश बरामद नहीं हुआ है.
दिल्ली के वीवीआईपी इलाके चाणक्यपुरी में इजरायली दूतावास के पास हुए धमाके को सुलझाने में दिल्ली पुलिस के अलावा एनआईए और एनएसजी की टीम लग गई है. दिल्ली पुलिस की अबतक की जांच में पता चला है कि ब्लास्ट से ठीक पहले सीसीटीवी में दो लड़के घटनास्थल के नजदीक से गुजरते हुए दिख रहे हैं.
हालांकि पुलिस अभी भी ये तय नहीं कर पाई है कि इन दोनों युवकों का इस धमाके से कोई संबंध है या नहीं.
साजिश का पता लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने अब्दुल कलाम रोड और पृथ्वीराज रोड से सीसीटीवी रिकॉर्डिंग्स ली है. घटनास्थल पर पहुंचने वाले सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि मौका-ए-वारदात से अबतक विस्फोटक का कोई भी अंश बरामद नहीं हुआ है. इसलिए 'केमिकल धमाके' की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. एक अधिकारी के अनुसार घटनास्थल से जले हुए विस्फोटकों के कोई सबूत नहीं मिले हैं.
अब जांच एजेंसियां केमिकल एक्सप्लोजन की थ्योरी पर काम कर रसायनिक सबूत तलाशने में जुटी है.
बता दें कि इस धमाके में कोई जख्मी नहीं हुआ है. लेकिन मंगलवार शाम इजरायली दूतावास के नजदीक हुए इस धमाके में एक पत्र मिला है. ये पत्र इजरायल के राजदूत को संबोधित करके लिखा गया है. पुलिस के अनुसार इस पत्र में 'अपशब्द' भी लिखे गए हैं. इस लेटर को फॉरेंसिक लैब भेजा गया है ताकि इस पर मौजूद किसी किस्म के फिंगर प्रिंट को लिया जा सके.
सबूत इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक विभाग की एक और टीम आज सुबह घटनास्थल पहुंची है. धमाके के बाद घटनास्थल की बैरिकैडिंग कर दी गई है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










