
नहीं खुले दरवाजे, तोड़नी पड़ीं खिड़कियां! TESLA की सेफ्टी पर सवाल, 1.74 लाख कारों की होगी जांच
AajTak
Tesla Model Y को हाल ही में भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया गया है. भारत में इसकी कीमत 59.89 लाख रुपये से शुरू होती है. हाईटेक फीचर्स और तकनीकी के मशहूर टेस्ला की ये कार अब जांच के दायरे में फंसी है. अमेरिकी परिवहन सुरक्षा एजेंसी (NHTSA) ने टेस्ला की करीब 1.74 लाख Model Y कारों की जांच शुरू कर दी है.
एलन मस्क के नेतृत्व वाली अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला एक बार फिर मुश्किलों में फंसती नज़र आ रही है. जरा सोचिए... आपने लाखों की हाईटेक टेस्ला कार खरीदी है. दनदनाती EV, चकाचक फीचर्स, सब कुछ बढ़िया. लेकिन जैसे ही आप गाड़ी से बाहर निकले और पीछे वाले दरवाज़े से बच्चे को उठाने गए... डोर हैंडल ही गायब! मतलब दबाइए जितना, खुलना ही नहीं है. नतीजा?
अमेरिका में कई मां-बाप को अपने ही बच्चों को टेस्ला कार से निकालने के लिए कांच फोड़ना पड़ा है. अब मामला पहुंचा है अमेरिकी ट्रैफिक सेफ्टी एजेंसी NHTSA के पास. अब एजेंसी ने 1.74 लाख Model Y कारों पर जांच बैठा दी है. वजह है इलेक्ट्रॉनिक डोर हैंडल का फेल होना.
रायटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी परिवहन सुरक्षा एजेंसी नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने टेस्ला की करीब 1.74 लाख Model Y कारों की जांच शुरू कर दी है. ये वो कारें हैं जिनकी मैन्युफैक्चरिंग 2021 में हुई है. एडमिनिस्ट्रेशन ने यह कदम उन शिकायतों के बाद उठाया है, जिनमें कहा गया कि टेस्ला की इन कारों के इलेक्ट्रॉनिक डोर हैंडल अचानक काम करना बंद कर देते हैं.
एजेंसी को मिली शिकायतों में कई माता-पिता ने दावा किया कि वाहन से बाहर निकलने के बाद जब वे बच्चों को पीछे की सीट पर बैठाने या निकालने के लिए दरवाज़ा खोलने लौटे, तो हैंडल ने काम करना बंद कर दिया. NHTSA के पास अब तक 9 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें दरवाज़े नहीं खुल सके. सबसे चिंताजनक बात यह रही कि चार मामलों में माता-पिता को कार की खिड़की तोड़कर बच्चे तक पहुंचना पड़ा.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह समस्या तब होती है जब इलेक्ट्रॉनिक डोर लॉक को वाहन से पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिलता. रिपोर्ट्स के अनुसार, कई मामलों में लो-वोल्टेज बैटरी बदलने की नौबत आई, लेकिन कार मालिकों को कभी पहले से बैटरी से जुड़ी कोई चेतावनी नहीं मिली.
हालांकि टेस्ला वाहनों में मैन्युअल डोर रिलीज़ का विकल्प भी दिया गया है. लेकिन छोटे बच्चे इनका इस्तेमाल नहीं कर पाते. यही कारण है कि यह खामी यात्रियों, खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








