
'नष्ट नहीं हुए ईरान के एनरिच यूरेनियम, सेंट्रीफ्यूज भी ठीकठाक...', लीक हुई पेंटागन की सीक्रेट रिपोर्ट, ट्रंप बता रहे फेक न्यूज
AajTak
ईरान के तीन परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले से जुड़ी खुफिया रिपोर्ट ने सनसनी मचा दी है. CNN की ओर से प्रकाशित इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इन केंद्रों पर कोर मैटेरियल नष्ट नहीं हुए और सेंट्रीफ्यूज भी बरकरार हैं. इस रिपोर्ट पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा है कि इसे किसी लूजर ने CNN को लीक किया है.
क्या ईरान के तीन परमाणु केंद्रों फोर्डो, इस्फहान और नतांज पर भारी भरकम अमेरिकी हमला नाकाम रहा? अमेरिका की न्यूज एजेंसी सीएनएन और न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस आशय का रिपोर्ट जारी कर अमेरिकी सिस्टम में हड़बड़ी मचा दी है. सीएनएन की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले सप्ताह ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी सैन्य हमलों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम का असली और महत्वपूर्ण चीज नष्ट नहीं हुआ है. सीएनन ने कहा है कि अमेरिकी हमले से ईरान का परमाणु कार्यक्रम बस कुछ महीनों के लिए देर हो जाएगा. सीएनएन के अनुसार यह बात एक प्रारंभिक अमेरिकी खुफिया आकलन में सामने आई है. हालांकि ट्रंप ने इस दावे को फेक न्यूज कहा है.
यह आकलन अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की खुफिया शाखा रक्षा खुफिया एजेंसी की ओर से तैयार की गई है. सूत्रों में से एक ने बताया कि यह ईरानी परमाणु केंद्रों पर B-2 विमानों से हमलों के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड द्वारा किए गए युद्ध क्षति आकलन पर आधारित है.
'नष्ट नहीं हुए यूरेनियम भंडार, सेंट्रीफ्यूज भी कायम, एनरिच यूरेनियम हटाए गए'
इस आकलन के शुरुआती निष्कर्ष राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बार-बार के दावों से मेल नहीं खाते हैं. ट्रंप बार बार दावा कर कहा है कि हमलों ने ईरान की परमाणु एनरिचमेंट क्षमता को "पूरी तरह से नष्ट कर दिया". रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने भी रविवार को कहा कि ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाएं इस हमले के बाद खत्म हो गई है.
इस हमले का आकलन कर रहे दो लोगों ने कहा कि ईरान के एनरिच यूरेनियम के भंडार को नष्ट नहीं किया जा सका है. एक शख्स ने कहा कि सेंट्रीफ्यूज काफी हद तक "बरकरार" हैं. यानी कि ठीकठाक हैं. एक अन्य स्रोत ने कहा कि खुफिया जानकारी के अनुसार अमेरिकी हमलों से पहले ही एनरिच यूरेनियम को साइटों से हटा दिया गया था.
गौरतलब है कि इस बाबत रिपोर्ट आई थी और सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला था कि हमले से पहले फोर्डो साइट के बाहर ट्रकों के मूवमेंट देखे गए हैं.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








