
'नशे में नहीं था, कार 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी', वडोदरा में 5 लोगों को कुचलने वाले लॉ स्टूडेंट का दावा
AajTak
गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को कार सवार युवक ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी. साथ ही चार अन्य लोगों को भी कुचल दिया था. जिससे एक महिला की मौत हो गई. जबकि 4 अन्य घायल हो गए.
गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को कार से पांच लोगों को टक्कर मारने वाले 20 वर्षीय युवक ने इस बात से इनकार किया है कि उसने घटना के दौरान शराब पी रखी थी. साथ ही युवक ने दावा किया है कि एक स्कूटी सवार से टक्कर के बाद एयरबैग खुल गया था. जिसकी वजह से उसे आंख से दिखाई नहीं दिया और सड़क किनारे खड़े 4 अन्य लोग कुचल गए. साथ ही युवक ने तेज गति से कार चलाने से भी इनकार किया है.
मीडिया से बातचीत के दौरान युवक रक्षित चौरसिया ने कहा, "चौराहे के पास एक गड्ढा था. मैंने जगह देखकर साइड से निकलने की कोशिश की लेकिन गड्ढे के कारण मेरी कार आगे चल रहे स्कूटर से टकरा गई. झटका लगने की वजह से एयरबैग खुल गया. जिससे आगे कुछ दिखाई नहीं दिया और अन्य लोग कुचल गए. मेरे कार की स्पीड 50 KM प्रति घंटे से ज्यादा नहीं थी.
यह भी पढ़ें: गुजरात के वडोदरा में बड़ा हादसा... तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, 7 लोग घायल
हालांकि, दुर्घटनास्थल से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नशे में धुत रक्षित दुर्घटना के बाद कार से बाहर निकलता हुआ और "एक और राउंड" चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा है. जबकि आस-पास खड़े लोग उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे थे और घायल लोग ज़मीन पर बिखरे पड़े थे. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कार बहुत तेज़ गति से चल रही थी. हालांकि, रक्षित ने इस बात से इनकार किया कि वह तेज़ गति से गाड़ी चला रहा था.
गुरुवार देर रात हुआ था हादसा
यह दुर्घटना गुरुवार देर रात करीब 12.30 बजे करेलीबाग इलाके के पास हुई थी. इसके बाद रक्षित चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया. वह उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला है और वडोदरा के एक विश्वविद्यालय में लॉ की पढ़ाई कर रहा है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










