
नशे में धुत यात्री का विमान में हंगामा... 30 हजार फीट की ऊंचाई पर मच गया बवाल
AajTak
लंदन से उड़ान भरने वाली ईजीजेट की फ्लाइट U28235 को 4 घंटे में ग्रीस के कोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचना था. लेकिन जैसे ही विमान 30 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा, शराब के नशे में धुत एक यात्री ने हंगामा शुरू कर दिया.
आपने अक्सर ऐसे किस्से सुने होंगे, जहां लोग शराब के नशे में कुछ भी कर बैठते हैं. कोई दुनिया की परवाह भूलकर नाचता-गाता नजर आता है, तो कोई हंगामा करता दिखता है. कुछ लोग इतना कॉन्फिडेंस में आ जाते हैं कि ड्राइविंग सीट पर बैठने के लिए जिद करते हैं और मशहूर डायलॉग बोलते हैं, 'आज गाड़ी तेरा भाई चलाएगा'. ऐसा ही एक वाकया लंदन की एक फ्लाइट में हुआ. जहां 30 हजार फीट की ऊंचाई पर शराब के नशे में एक यात्री ने हंगामा कर दिया, जिसका वीडियो वायरल है.
यह मामला मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे का है. लंदन से उड़ान भरने वाली ईजीजेट की फ्लाइट U28235 को 4 घंटे में ग्रीस के कोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचना था. लेकिन जैसे ही विमान 30 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा, शराब के नशे में धुत एक यात्री ने हंगामा शुरू कर दिया. वह कॉकपिट में घुसने की भी कोशिश करने लगा. उसने फ्लाइट के कैप्टन को 'बेकार' करार दिया और अपनी सीट पर खड़े होकर जोर-जोर से शोर मचाने लगा.
देखें वीडियो
क्रू मेंबर्स ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह गालियां देने लगा और हाथापाई पर उतर आया. कुछ यात्रियों ने उसे काबू में किया और पुलिस के आने तक दबाए रखा. आरोपी ने इतना हंगामा मचाया कि पायलटों ने फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया और विमान का रास्ता बदलकर म्यूनिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा. जर्मन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हथकड़ी लगाकर अपने साथ ले गई.
पुलिस के आने पर यात्रियों ने ऐसे मनाया जश्न
फ्लाइट ट्रैकर 'फ्लाइटअवेयर' के मुताबिक, विमान ने उड़ान भरने के केवल 1 घंटा 44 मिनट बाद इमरजेंसी लैंडिंग की. जब आरोपी को पुलिस ले जा रही थी. एक यात्री ने खुशी से चिल्लाते हुए कहा, 'चले जाओ, तुम हार चुके हो'. और कुछ यात्रियों ने तालियां बजाईं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










