
'नवीन पटनायक मुख्यमंत्री थे, इतना काम...', संसद में जब बीजेपी सांसद ने की ओडिशा के पूर्व सीएम की तारीफ
AajTak
भारतीय जनता पार्टी की सांसद सुलता देव ने राज्यसभा में बॉयलर्स बिल 2024 पर चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह इतना काम करते थे कि ओडिशा की पहचान औद्योगिक हब की है.
राजनीतिक पार्टियां विरोधी दलों को, राजनेता विरोधी दल के नेताओं को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश में ही लगे रहते हैं. संसद में भी ऐसा ही देखने को मिलता है लेकिन बुधवार को संसद में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की एक महिला सांसद विरोधी दल के नेता की तारीफ करती नजर आईं. ओडिशा से राज्यसभा सांसद सुलता देव ने पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का नाम लेकर उनके काम की तारीफ की. सुलता देव बॉयलर्स बिल पर चर्चा में बोल रही थीं.
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बॉयलर्स बिल 2024 राज्यसभा में पेश किया. इस बिल पर चर्चा हो रही थी. आसन की ओर से उपसभापति हरिवंश ने चर्चा के दौरान सुलता देव का नाम लिया. चर्चा के दौरान अपनी बात रखते हुए बीजेपी की राज्यसभा सदस्य सुलता देव ने कहा कि मैं ओडिशा से आती हूं और ओडिशा एक ऐसा राज्य है जो अब औद्योगिक हब बन चुका है. उन्होंने नवीन पटनायक के नाम का भी उल्लेख किया.
यह भी पढ़ें: लिस्ट कराया था नमामि गंगे, बोलने लगे दुग्ध उत्पादन पर... सांसद को आसन से जगदंबिका पाल ने टोका
सुलता देव ने कहा कि नवीन पटनायक मुख्यमंत्री थे जो अब विपक्ष के नेता हैं, इतना काम करते थे कि ओडिशा इंडस्ट्रियल हब बन चुका है. उन्होंने राउरकेला से लेकर अनुगुल, ढेंकानाल, जाजपुर कलिंगानगर और झारसुगुड़ा का जिक्र करते हुए कहा कि हर जगह इंडस्ट्री आ रहा है. सुलता देव ने आगे कहा कि सौ साल पहले जब अंग्रेजों ने इसे लेकर कानून बनाया था, तब इतनी इंडस्ट्रीज नहीं थीं. ईज ऑफ बिजनेस पर इतना ध्यान नहीं दिया जाता था लेकिन अब इतनी सारी औद्योगिक इकाइयां हैं.
यह भी पढ़ें: 'जयरामजी, मेरा मुंह मत खुलवाइए...', राज्यसभा में हंगामे पर भड़के सभापति जगदीप धनखड़
उन्होंने बॉयलर फटने की घटनाओं और जान-माल के नुकसान की घटनाओं का भी जिक्र किया. बीजेपी की राज्यसभा सांसद ने समय पर इंस्पेक्शन नहीं किए जाने का भी मुद्दा उठाया. इससे पहले बिल पर चर्चा की शुरुआत उत्तर प्रदेश से बीजेपी के राज्यसभा सदस्य बृज लाल ने की. बृज लाल ने सौ साल पुराने कानून में किए गए संशोधनों का भी उल्लेख किया और नए कानून को जरूरी बताया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










